फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दस दिन से डिजिटल अरेस्ट और ब्लैकमेलिंग, परेशान महिला ने दी जान; अंतिम संस्कार के समय आई कॉल से बड़ा खुलासा

Thu, 30 Apr 2026 10:33 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

यूपी के बिजनौर में साइबर ठगों ने महिला को कई दिन डिजिटल अरेस्ट रखा। परेशान महिला ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली। अंतिम संस्कार के समय ठग की कॉल आने से पूरे मामले का खुलासा हुआ। मोबाइल में पांच नंबरों से धमकी वाले मैसेज मिले हैं। इनमें से एक नंबर पाकिस्तान का है।
विज्ञापन
1 of 8
bijnor suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिजनौर जिले में साइबर अपराध का अब तक का सबसे क्रूर चेहरा सामने आया है। साइबर अपराधियों ने महिला को कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखकर इतना डराया, धमकाया कि शादी की सालगिरह से एक दिन पहले उसने फांसी लगाकर जान दे दी। 

अंतिम संस्कार के समय साइबर ठग का फोन आने पर परिजनों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। महिला गृहिणी थी। पति एक फैक्टरी में नौकरी करता है।
विज्ञापन

2 of 8
महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, कोतवाली शहर के गांव फरीदपुर भोगी निवासी गृहिणी मोनिका (28) पत्नी रणधीर ने सोमवार की रात घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह साथ सोई दोनों बेटियां जिया (8) और नंदनी (11) उठीं तो मां को दुपट्टे से लटका देखा। उनकी चीखें सुनकर परिजन आ गए। सूचना पर मायके वाले पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 8
महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुरुआत में मामला किसी लड़के से जुड़ा होने की आशंका हुई तो लोकलाज के डर से अंतिम संस्कार करने बैराज ले गए। मोनिका के भतीजे संयोग ने बताया कि अंतिम संस्कार के समय मोनिका के मोबाइल पर लगातार घंटी बज रही थी। जब फोन उठाया तो वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखा। उसने खुद को क्राइम ब्रांच से बताया। 
 

4 of 8
महिला मोनिका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनिका से बात कराने के लिए कहा। उसकी बातचीत से रिश्तेदारों का शक साइबर अपराध की ओर गया। श्मशान घाट से आने के बाद मंगवार की शाम को कमरे में तलाश की गई तो एक डायरी में सुसाइड नोट मिला। इसमें मोनिका ने एक लड़के द्वारा परेशान करने, ब्लैकमेल करने की बातें लिखी थीं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
मोनिका का फोटो मोबाइल में देखकर भावुक होते उसके पति रणधीर और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनिका का मोबाइल चेक किया तो व्हाट्सएप पर पांच ऐसे नंबर मिले, जिन पर ऑडियो, कॉल, मिस्डकॉल, मैसेज पड़े थे। इनमें कोई खुद को क्राइम ब्रांच से बता रहा तो किसी ने मोनिका पर तस्करी का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

6 of 8
मोनिका के गमजदा परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पाकिस्तान सीरीज के नंबरों से आए मैसेज 
साइबर अपराधियों ने मोनिका को फंसाने के लिए मजबूत जाल बिछाया था। क्राइम ब्रांच अफसर से लेकर तस्कर तक का रोल साइबर अपराधी करते थे। दस दिन से ज्यादा समय तक मोनिका को डिजिटल अरेस्ट कर कार्रवाई की धमकी देते रहे। 

 
विज्ञापन

7 of 8
मोनिका की फाइल फोटो और सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला
वह बात नहीं करती थी तो अलग-अलग नंबरों से मैसेज आते। ऑडियो रिकॉर्डिंग में उसकी जिंदगी तबाह करने, उसके परिवार के लोगों, रिश्तदारों को देख लेने की धमकी दी गई।

 
विज्ञापन

8 of 8
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों से पूछताछ की गई है। मामला साइबर अपराध से जुड़ा लग रहा है। परिजनों की तहरीर पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभिषेक झा,
एसपी बिजनौर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें