फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: वायरल हो रहा दरोगा का ये वीडियो, पहले दिखाई धौंस, फिर लात मारकर फेंकी सब्जी और...

Thu, 04 Mar 2021 11:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
बिजनौर में दरोगा वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंडावर पुलिस के एक दरोगा सड़क किनारे फड़ लगाकर सब्जी बेच रहे व्यक्ति की सब्जी में लात मारकर फेंकते हुए दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन

2 of 5
दरोगा का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने इस मामले में दरोगा को फटकार लगाई है। मामले की जांच सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता को सौंप दी गई है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
दरोगा का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि 27 फरवरी को संत रविदास जयंती पर जुलूस निकाला जा रहा था। एक व्यक्ति ने शंभा बाजार में सब्जी का फड़ लगा रखा था। जब जुलूस शंभा बाजार के पास पहुंचा तो कस्बा इंचार्ज अजागर हुसैन ने सब्जी को लात मारकर फेंक दिया। सब्जी बेचने वाले को लताड़कर वहां से उठा दिया। 

4 of 5
दरोगा का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दरोगा का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह का कहना है कि जुलूस के दौरान सड़क किनारे ठेले, फड़ लगाने के लिए मना किया गया था। दरोगा ने जाम की वजह से कार्रवाई की, लेकिन दरोगा ने अशोभनीय कृत्य किया। उसे फटकार लगाई गई है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें