फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देकर दो बच्चियों की हत्या: साैतेली मां, नानी और पिता गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

Fri, 16 Aug 2024 03:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
विज्ञापन
1 of 7
साैतेली मां ने दो बच्चियों को मारा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में दो बच्चियों को जहर देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सौतेली मां सौतेली नानी और बच्चियों के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन के लालच में सौतेली मां ने अपनी मां के संग मिलकर यह साजिश रची। इस पूरे प्लान की जानकारी बच्चियों के पिता को भी थी।
विज्ञापन

2 of 7
घटना के बाद माैके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
जिले के हीमपुर दीपा क्षेत्र में मंगलवार रात सौतेली मां ने अपनी दो बेटियों को जहर देकर मार डाला। यहां गांव अकबरपुर तिगरी में मंगलवार रात्रि महिला नाजरीन पत्नी फरमान ने अपनी दो सौतेली बेटियों आफिया (8) और हादिया (7) को जहर देकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नाजरीन को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

3 of 7
पति के साथ नाजरीन - फोटो : अमर उजाला
हीमपुर दीपा के गांव अकबरपुर तिगरी निवासी फरमान का निकाह दिलशाना से हुआ था। इस दंपती के दो पुत्री आफिया (8) और हादिया (7) व एक पुत्र अरहान है। दो वर्ष पहले फरमान ने दिलशाना को तलाक देकर गांव की ही नाजरीन से निकाह कर लिया था, जिससे एक बच्चा है।

4 of 7
बच्चियों के शव - फोटो : अमर उजाला
घर में सब ठीक था लेकिन न जाने नाजरीन को क्या सूझी कि उसने दोनों बच्चियों की बेरहमी से जान ले ली। मंगलवार रात को नाजरीन ने दोनों बच्चियों को जहर दे दिया और फिर उन्हें कमरे में सुला आई। दोनों बेटियों ने कमरे में तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया।

 
विज्ञापन

5 of 7
साैतेली मां ने दो बच्चियों को मारा - फोटो : अमर उजाला
हीमपुर दीपा पुलिस ने नाजरीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी वारदात का सच सामने आ गया। नाजरीन के बाद आरोपी पति फरमान और सास चांदनी को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
बिजनाैर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सामने आया कि फरमान का पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। पहली पत्नी से जन्मी दो बेटियां और एक बेटा अपने दादा के पास रहते थे जबकि बच्चियों का पिता फरमान पड़ोस में ही स्थित अपनी दूसरी पत्नी के संग ससुराल में रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीसीटीवी में खेलती दिखीं बच्चियां - फोटो : अमर उजाला
दरअसल दोनों बच्चियों के ठीक से परवरिश नहीं करने पर दादा अक्सर अपनी दोनों पोत्री जमीन देने के लिए कहते थे। बालिका आफिया और हादिया की ठीक से परवरिश करने के लिए उनके दादा अपने बेटे फरमान और पुत्रवधू पर अक्सर दबाव बनाते थे। ठीक से देखभाल नहीं करने पर दादा ने अपनी जमीन दोनों बालिकाओं के नाम करने की चेतावनी दी थी। इसी से खफा होकर साैतेली मां, पिता और नानी ने मासूम बच्चियों को माैत की नींद सुला दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें