फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में पसरा मातम: जच्चा-बच्चा की मौत पर खूब हुआ हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़, देखें तस्वीरें

Wed, 10 Aug 2022 08:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही से दोनों की मौत हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

नांगलसोती निवासी मैकेनिक आकाश ने पत्नी दीपा उर्फ बरखा (22) को प्रसव के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय नजीबाबाद में मंगलवार दोपहर बाद भर्ती कराया था। महिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कुमुद का हाल ही में स्थानांतरण हुआ है, वह अवकाश पर थीं।
विज्ञापन

2 of 5
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala
बताया जाता है कि स्टाफ नर्स विनीता ने देर रात लगभग दो बजे प्रसव कराया। प्रसव के दौरान नवजात पुत्री और कुछ समय बाद उसकी मां की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जच्चा-बच्चा की मौत के लिए अस्पताल स्टाफ को जिम्मेदार बताते हुए जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। 
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
चिकित्सालय स्टाफ ने पुलिस और सीएमओ को घटना की सूचना दी। एसडीएम विजयवर्धन तोमर, थाना प्रभारी रवींद्र कुमार वर्मा, सराय चौकी प्रभारी सत्येंद्र पूनिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

4 of 5
अस्पताल में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। अस्पताल नर्स पर लापरवाही से प्रसव कराने से मां-बेटी की मौत के लिए हंगामा कर रहे परिजन प्रशासन और पुलिस के समझाने के बाद जच्चा-बच्चा के शव को लेकर नांगलसोती चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला व बच्चे की मौत पर विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
परिवार में दो मौत से परिजन आहत 
आकाश के परिवार में मातम छाया है। आकाश की पत्नी बरखा को परिजन पहले प्रसव के लिए खुशी-खुशी अस्पताल लाए थे। परिजनों का आरोप है कि यदि अस्पताल में योग्य चिकित्सक की निगरानी में प्रसव हुआ होता तो जच्चा-बच्चा की जान बच सकती थी। परिजनों ने बुधवार की दोपहर नांगलसोती गंगा घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें