फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्ताक खान अपहरण: पुलिस ने 22 लाख की फिराैती वसूलने वाले चार आरोपियों को दबोचा, पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे

Sat, 14 Dec 2024 01:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

फिल्म अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान का अपहरण मामले में पुसिल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अभिनेता से 22 लाख रुपए की वसूली करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन
1 of 6
मुश्ताक खान अपहरण मामला - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान का अपहरण कर 22 लाख रुपए की वसूली करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी पूर्व सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की पुत्र राजीव कुमार निवासी मोहल्ला जाटान, सबीउद्दीन उर्फ सेबी पुत्र सलीमुद्दीन निवासी बिजनौर, अजीम पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला कस्सावान बिजनौर और शशांक पुत्र सपेंद्र कुमार निवासी बी 162 जनकपुरी थाना साहिबाबाद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
मुश्ताक खान - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए आरोपियों से 10,4000 नगद बरामद किए गए हैं। बता दें कि पूर्व सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की पर हत्या के दो मामलों समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। सार्थक पर वर्ष 2017 में गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज हुआ था। 

यह भी पढ़ें: Sunil And Mushtaq Case: सुनील-मुश्ताक अपहरण कांड में यू-टर्न, बदमाश सार्थक का चौंकाने वाला खुलासा; पुलिस हैरान
विज्ञापन

3 of 6
मुश्ताक खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस मामले में छह अन्य आरोपी अभी फरार हैं। हालांकि एक आरोपी अर्जुन कंवल पुत्र रवि निवासी बुला का चौराहा बिजनौर को मेरठ पुलिस हास्य कलाकार सुनील पाल के अपहरण और रकम वसूलने के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। यह जानकारी प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और एसपी सिटी संजीव बाजपेई ने दी।

4 of 6
लवी पाल - फोटो : अमर उजाला
उधर लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु निवासी नई बस्ती बिजनौर, आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र पुत्र आसाराम निवासी बिजनौर, शिवा पुत्र स्वर्गीय लेखराज निवासी चमार पेड़ा नई बस्ती बिजनौर, अंकित उर्फ पहाड़ी पुत्र रवि खन्ना निवासी सांबा बाजार बिजनौर और आरोपी लवी का मौसेरा भाई शुभम फरार है।
विज्ञापन

5 of 6
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 10 लोगों के इस गिरोह ने 20 नवंबर को फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान का अपहरण कर लिया था। 20 नवंबर की रात दिल्ली एयरपोर्ट से स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर मुश्ताक को बिजनौर लाए थे जहां लवी पालने अपने घर में ही मुश्ताक खान को बंधक बना लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुश्ताक खान - फोटो : इंस्टाग्राम
21 नवंबर की सुबह किसी तरह मुश्ताक खान आरोपियों के चंगुल से निकल भागे। आरोपियों ने मुश्ताक खान के मोबाइल से 2 लाख 20 हजार रुपये से खरीदारी और कैश के रूप में निकल लिए थे। इसी अंदाज में आरोपियों ने इसके बाद हास्य कलाकार सुनील पाल का अपहरण किया। हालांकि सुनील पाल का केस मेरठ में दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें