महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि को वर्ष भर में पड़ने वाली सिद्ध रात्रियों में से एक माना गया है। इस दिन ब्रह्मांण में दिव्य ऊर्जाएं चरम पर होती हैं। इसलिए शिवरात्रि पर की गई पूजा अर्चना, जप, दान आदि का फल कई गुना प्राप्त होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 27 योग में से एक योग प्रतिदिन उपस्थित रहता है। इन 27 योग में से एक योग शिव योग भी है जिसे परम कल्याणकारी और भोलेनाथ की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना गया है। कहा कि महादेव शरीर पर चिता की भस्म लगाते हैं, रुद्राक्ष की माला धारण करते हैं और नंदी की सवारी करते हैं। भूत, प्रेत, निशाचर उनका अनुसरण करते हैं।