फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ की तस्वीरें: ढाई लाख का इनामी माफिया ढेर, पुलिस कस्टडी से फरार होने में था माहिर, 43 मुकदमे हैं दर्ज

Wed, 12 Apr 2023 07:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
करीब सात माह पहले शाहजहांपुर में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ ढाई लाख रुपये का इनामी कुख्यात आदित्य राणा मुठभेड़ में ढेर हो गया। आदित्य और उसके साथी बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिजनौर के स्योहारा में एक मुखिबर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात दो बजे स्योहारा-नूरपुर रोड स्थित ग्राम बुढ़नपुर नहर के पास जंगल में आदित्य राणा और उसके साथी की घेराबंदी की थी।
विज्ञापन

2 of 6
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आदित्य राणा ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। पुलिस गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे लेकर स्योहारा सामुदायिक केंद्र पर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका साथी बदमाश फरार हो गया। घायल पुलिस कर्मियों को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ की सूचना पर एसपी नीरज जादौन, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, एएसपी इंदु सिद्धार्थ, एसपी पूर्वी धर्म सिंह मारछाल कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे।

4 of 6
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अभिरक्षा से दो बार फरार हुआ था आदित्य
कुख्यात आदित्य राणा न्यायालय में पेशी पर लाए जाने के दौरान दो बार पुलिस हिरासत से फरार हो चुका था। वर्ष 2017 में फरार होने के बाद उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शिवाला कलां के एक मामले में 23 अगस्त 22 को बिजनौर पेशी से लौटते वक्त जिला शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। वहीं, 16 सितंबर 2022 को ढाई लाख का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही उसे प्रदेश की अपराध माफिया की सूची में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुख्यात आदित्य राणा, एनकाउंटर के बाद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
मध्यरात्रि में पुलिस की आदित्य राणा गिरोह के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने आदित्य को घायल हालत में हिरासत में लिया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। आदित्य राणा प्रदेश स्तरीय चिह्नित माफिया था, जिस पर 43 मुकदमे दर्ज हैं और ढाई लाख रुपये का इनामी था। इसके गिरोह के 48 सदस्य चिह्नित किए गए हैं, जिनमें छह की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बाकी की तलाश की जा रही है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी बिजनौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें