फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर के आरोपी कुख्यात ने आधी रात में खुद को दी खौफनाक मौत, मरने से पहले की थी ये इच्छा पूरी

Sun, 06 Oct 2019 12:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
कुख्यात जॉनी की तलाश के लिए बीस टीमें लगाई गईं - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में लगातार तीन हत्याओं के बाद फरार हुए कुख्यात जॉनी की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी थीं, उसकी तलाश में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। आखिरकार पुलिस को उसका सुराग लग गया पुलिस उसे गिरफ्तार करती कि चंदी ही मिनट में बदल गई पूरी कहानी। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर इसके बाद क्या हुआ: -
 
विज्ञापन

2 of 6
कुख्यात जॉनी की तलाश के लिए बीस टीमें लगाई गईं - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को भाजपा नेता के पुत्र व भतीजे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जिनमें जॉनी प्रमुख था। वहीं हत्या के बाद से अश्वनी उर्फ जॉनी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे ही रही थी कि इसी बीच जॉनी ने एक युवती को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस की बीस टीमें उसकी तलाश में जुट गईं, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। 

 
विज्ञापन

3 of 6
बस में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बढ़ापुर के मोहल्ला नोमी निवासी एक लाख का इनामी बदमाश जॉनी जिले की पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। जॉनी को तलाशने में पुलिस को सादे कपड़ों में सड़कों पर रहना पड़ रहा था। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय करने का दावा किया जा रहा था। बावजूद इसके जॉनी की कोई लोकेशन पुलिस को नहीं मिल रही थी।

 

4 of 6
एक लाख का इनामी बदमाश जोनी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात करीब नौ बजे जॉनी नगीना में तुलाराम के रेस्टोरेंट पर पहुंचा और आराम से बैठकर आठ रसगुल्ले खाए। जॉनी ने करीब 30 मिनट तक रेस्टोरेंट में बैठकर आराम से रसगुल्ले खाए। इसके बाद जॉनी हरिद्वार जाने वाली रोडवेज की बस में बैठकर चला गया। जॉनी काफी देर तक नगीना इलाके में रहा। किसी व्यक्ति ने जॉनी के रसगुल्ला खाने की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद रात को ही उस पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया गया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जिले भर के अफसर जॉनी को तलाशने में जुट गए। पुलिस ने रात में ही हलवाई की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में जॉनी रसगुल्ले खाने के बाद हरिद्वार जाने वाली बस में बैठता दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने नगीना का पूरा इलाका खंगाला, हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसों की चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुख्याजॉनी की तलाश के लिए बीस टीमें लगाई गईं - फोटो : अमर उजाला
बढ़ापुर थाने के सामने शुक्रवार रात करीब एक बजे पुलिस ने के लिए एक रोडवेज बस को रोका, इस दौरान बस चेक कर रहे पुलिसकर्मियों पर जॉनी ने तमंचा तान दिया,  इसी बीच अन्य पुलिस कर्मी भी बस में पहुंच गए और उस पर राइफलें तान दी और उसे समर्पण करने को कहा। इस बीच जॉनी ने कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें