फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: सफलता की कहानी... फरमानी नाज की जुबानी, आज दुनिया में है अलग पहचान, आप जल्द सुनेंगे ये नया गीत

Thu, 19 Jan 2023 08:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala
आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की फरमानी नाज ने अपनी आवाज से दुनिया में पहचान बनाई है। तहेरे भाई भूरे की ढोलक ने फरमानी नाज को रातोंरात सुरों की रानी बना दिया।

लता मंगेशकर के गाए फिल्म हीर रांझा के गीत मिलो न तुम तो हम घबराएं को पहली बार गुनगुनाने वाली फरमानी नाज की अपनी अलग पहचान है। फरमानी नाज ने स्वप्न में भी नहीं सोचा था कि आर्थिक तंगी झेल रहे परिवार को उनके द्वारा गुनगुनाए एक गीत के जरिए इतनी शोहरत मिलेगी कि वह लोगों के दिलों की धड़कन बन जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
अपनी टीम के साथ फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala
बिजनौर में नगर में एक कार्यक्रम में अपने भाई फरमान, तहेरे भाई भूरे और राहुल मुलेड़ा के साथ पहुंचीं फरमानी नाज ने बताया कि वह बचपन से लता मंगेशकर के गाए गीत गुनगुनाती थीं। पति को गीत गाना पसंद नहीं था, अन्य पारिवारिक परिस्थितियों में तालमेल न बैठने की वजह से दोनों अलग हुए।
विज्ञापन

3 of 7
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया
उनका तहेरा भाई भूरा ढोलक बजाने और गीत गुनगुनाने के साथ अपने परिवार की आजीविका चलाता था। अचानक राहुल मुलेड़ा भूरे के ढोलक वादन से प्रभावित हुए। भूरे के जरिए भाई फरमान राहुल के संपर्क में आए। परिवार आर्थिक संकटों से जूझ रहा था, बेटा गंभीर बीमारी से पीड़ित था।

4 of 7
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रामीण परिवेश में चौका-चूल्हा करते हुए अचानक राहुल मुलेड़ा ने उनका गीत मिलो न तुम तो हम घबराएं.. रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस गीत के जरिये वह आज उस मुकाम पर हैं कि उसे हर कोई पहचानने लगा है। 
विज्ञापन

5 of 7
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया
फरमानी बताती हैं कि उन्हें दुनिया से रूबरू कराने में प्रोड्यूसर के रूप में राहुल मुलेड़ा का विशेष योगदान है। उन्होंने हाल ही में एक गीत लिखकर उसे आवाज दी है। 26 जनवरी तक उनका गीत खुशियां लुटाएंगे, झूमेंगे गाएंगे, घर-घर लहराएंगे तिरंगा.. दिलों की आवाज बनेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala
इंडियन आइडियल तक पहुंचीं फरमानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी प्रभावित हैं। उन्होंने योगी जैसा शेर नहीं मिलेगा.. गीत को भी गुनगुनाया है। फरमानी नाज के भाई फरमान भी गायिकी के क्षेत्र में मजबूत कदम के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फरमानी नाज - फोटो : फाइल फोटो
फरमान बताते हैं कि सोशल मीडिया पर उनका गीत गुल्लक फोड़ के.. 30 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा सुना जा चुका है। नजीबाबाद पहुंचने पर फरमानी और उनकी टीम का समाजसेवी नौशाद अख्तर सैफी, अल्ताफ रजा, मुनव्वर, शाही अराफात ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें