फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टडी में माैत: प्रेमी का अंतिम संस्कार करने से परिजनों का इनकार, फूले पुलिस के हाथ-पांव, नहीं उठने दिया शव

Tue, 15 Oct 2024 02:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर/शामली
विज्ञापन
1 of 7
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली में दरोगा के घर पर एक प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी का शव लेकर पुलिस जैसे ही उसके गांव पहुंची तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए शव नहीं उठने दिया। वहीं पुलिस के हाथ पांव फूल गए। परिजनों का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों व पुलिस प्रशासन की कई बार वार्ता हुई लेकिन अभी तक सभी वार्ता विफल हो रही है। परिजनों की मांग है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाओ उसके बाद ही अंतिम संस्कार संभव हो सकेगा।

परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले किसी भी कीमत पर शव उठने नहीं देंगे। पुलिस प्रशासन बार बार निष्पक्ष कार्यवाई का आश्वासन देता रहा मगर परिजनों ने शव नहीं उठने दिया।
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दीपक की मौत के बाद लड़की ने हंगामा कर दिया। उसने कहा कि दीपक को मेरे परिजनों के साथ क्यों रखा गया। जबकि पहले ही दीपक ने उससे अलग नहीं होने की चेतावनी दी थी। बाद में लड़की को पुलिस ने किसी तरह शांत किया।

4 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक दरोगा ने अपने पैतृक घर पर लड़की को महिला कांस्टेबल के साथ एक कमरे में रखा जबकि प्रेमी युवक को ऊपर के कमरे में लड़की के पिता व चाचा के अलावा गाड़ी चालक और युवक के दोस्त के साथ रखा। जिस कमरे में रखा गया, उस खिड़की में शीशा, जाली या कोई रेलिंग नहीं लगी थी। उसमें कोई भी व्यक्ति आसानी से आ जा सकता है। दरोगा अन्य कमरे में सोया हुआ था।
विज्ञापन

5 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दरअसल दीपक(20) का पास ही के गांव निवासी एक किशोरी से दो वर्ष पहले प्रेम प्रसंग हो गया था। दशहरे के दिन दोनों अचानक घर से गायब हो गए थे।इसके बाद से परिजन उनकी तलाश में लगे थे। पुलिस जांच पड़ताल में दोनों की लोकेशन चंडीगढ़ में मिली। पुलिस रविवार शाम को दोनों को चंडीगढ़ से ढूंढकर बिजनाैर वापस ला रही थी कि इसी दाैरान एक दरोगा प्रेमी युगल और उसके परिजनों को अपने घर साथ ले गया।
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यहां घर की छत पर बने कमरे में प्रेमी और उसके एक दोस्त, युवती के चाचा व पिता को एक रखा गया और इस कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी गई, जबकि प्रेमिका और महिला सिपाही को नीचे एक कमरे में रखा गया। वहीं दरोगा अन्य कमरे में जाकर सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसपी बिजनाैर - फोटो : अमर उजाला
लड़की का चाचा जागा तो उसने याद किया कि वह रात को कमरे की लाइट्स ऑन करके सोया था लेकिन लाइट बंद है, ऐसे में वह लाइट फिर से ऑन करके बाहर निकला तो देखा कि प्रेमी दीपक बाहर सीढियों की रेलिंग से फांसी का फंदे में लटका हुआ है। उसने दरोगा व अन्य को सूचना दी जिसके बाद दरोगा खुद ही शव को उतरवाकर थाने लेकर पहुंचा था। फिलहाल मामले में चार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें