फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां छिपे हैं कमलेश तिवारी के हत्यारे, देर रात मचा हड़कंप, ढूंढने में जुटे पुलिस अधिकारी

Tue, 22 Oct 2019 12:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
शूटरों की तलाश में बिजनौर में सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर बिजनौर शहर में छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई। शहर में चांदपुर की चुंगी इलाके में पुलिस बल द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली गई। देर रात तक अभियान चलता रहा। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 6
मौलाना अनवारूल हक - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में हुई कमलेश तिवारी की हत्या के तार बार- बार बिजनौर से जुड़ रहे हैं। हत्याकांड में बिजनौर जिले के मौलाना अनवारूल हक और मुफ्ती नईम कासमी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

यह भी पढ़ें: कमलेश तिवारी हत्याकांड: बहुत गहरे हैं गिरफ्तार मौलाना के राज, गुजरात तक जुड़े तार
विज्ञापन

3 of 6
मौलाना अनवारूल हक और मुफ्ती नईम कासमी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों मौलाना को पुलिस ने हिरासत में लिया था। लखनऊ से आई एसआईटी ने भी दोनों मौलाना से लंबी पूछताछ की थी। रविवार को ही दोनों मौलाना को सशर्त छोड़ा गया था।

4 of 6
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सोमवार रात जिले के पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि कमलेश तिवारी की हत्या को अंजाम देने वाले दोनों शूटर बिजनौर शहर में छिपे हैं। इनके साथ एक महिला भी बताई जा रही है, जिसका हत्याकांड में हाथ रहा है।

यह भी पढ़ें: कमलेश हत्याकांड: ...जब मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा सके थे अफसर, वजह है बड़ी
विज्ञापन

5 of 6
कमलेश तिवारी हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
इसके बाद रात करीब नौ बजे एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के नेतृत्व में करीब 200 पुलिसकर्मियों ने चांदपुर की चुंगी इलाके में घेराबंदी की। एक- एक करके कई संदिग्ध लोगों के घरों में तलाशी ली गई। इन घरों में रहने वाले लोगों से पूछताछ के अलावा पहचान कराई गई। बाहरी व्यक्ति की आशंका होने पर कई लोगों से गहन पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी पुलिस
बता दें कि देर रात तक अभियान चलता रहा। भारी संख्या में पुलिस द्वारा अभियान चलाने से लोगों में हड़कंप मचा रहा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें