कमलेश तिवारी हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनवारूल हक से दोनों भाई हर बात साझा करते हैं। पुलिस को शक है कि गुजरात से गिरफ्तार लोगों के तार मौलाना अनवारूल हक के भाइयों से जुड़े हो सकते हैं। इसके अलावा 12 सितंबर 2014 को मोहल्ला जाटान में एक मकान में बम बनाते समय विस्फोट हो गया था, तब खुलासा हुआ था मुजफ्फरनगर दंगे का बदला लेने के लिए मध्यप्रदेश की खंडवा जेल से फरार सिम्मी आतंकी यहां रह रहे थे। उस समय पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि इन फरार आतंकियों से जुड़े स्थानीय लोगों का अनवारूल हक के पास आना जाना था। हालांकि तब पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।