बस में चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसपी संजीव त्यागी, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ नगीना अर्चना सिंह मौके पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जॉनी ने जिस पिस्टल से आत्महत्या की है, उसी से हत्या की वारदात की थी। पुलिस को .32 बोर की पिस्टल की मैगजीन में चार कारतूस व बस की सीट के नीचे से एक खोखा मिला है। इसके अलावा जॉनी की जींस पैंट की जेब से भी एक मैगजीन मिली है, जिसमें पांच कारतूस थे।