फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: एसएसबी के जवान ने रची थी खौफनाक साजिश, फिर चाचा-भतीजे का कत्ल, राज खुला तो सामने आई ये वजह

Tue, 11 May 2021 12:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर के गांव धौकलपुर में चाचा-भतीजे की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार हत्या करने की सारी पटकथा ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान आरोपी सशस्त्र सीमा बल के जवान नितिन ने लिखी थी।
विज्ञापन
1 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बिजनौर के गांव धौकलपुर में चाचा-भतीजे की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार हत्या करने की सारी पटकथा ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान आरोपी सशस्त्र सीमा बल के जवान नितिन ने लिखी थी। एक माह से ज्यादा समय तक वह गांव में रहा और हत्या का ताना बाना बुनता रहा। नितिन का मकसद अपने पिता की हत्या का बदला लेना था। इसी कारण से वह गांव आया था। हत्या के लिए उसने अपने दोनों भाइयों को पहले ही तैयार कर लिया था।

नितिन बिहार के दानापुर में सशस्त्र सीमा बल में तैनात है। एक माह पहले वह छुट्टी पर गांव आया था। अपनी मां केलो देवी को चुनाव के लिए तैयार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नितिन अपनी मां को चुनाव लड़ाने नहीं आया था, बल्कि पिता की हत्या का बदला लेने के लिए आया था। इसके लिए उसने अपने छोटे भाई कृष्णा कुमार व अनुज को तैयार किया।
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
गांव में चुनाव के दौरान नितिन हर किसी के पैर छूता घूम रहा था। किसी को इस बात का एहसास नहीं होने दिया कि उसके मन में क्या चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, चुनाव के तीन दिन पहले नितिन ने अपनी मां को चुनाव से अलग करके बैठा दिया था। अगर नितिन को अपनी मां को ग्राम प्रधान बनाना होता तो वह चुनाव से तीन दिन पहले क्यों अलग करता। छह मई को नितिन अपने भाइयों को हत्या की जिम्मेदारी देकर गांव से नौकरी पर चला गया। 
विज्ञापन

3 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
इसके बाद छोटा भाई अनुज और कृष्णा शिक्षक धीर सिंह व उसके भतीजे अंकुर की हत्या करने की फिराक में लग गए, पर उन्हें मौका नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक, पांच मई को अनुज हत्या के लिए एक सैकेंड हैंड कार खरीदना चाहता था। एक मिस्त्री के पास कार खरीदने गया। मिस्त्री ने कार के 95 हजार रुपये मांगे पर अनुज 70 हजार से ज्यादा देने को राजी नहीं हुआ।

4 of 7
बिजनौर में चाचा-भतीजे की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
इसके बाद अनुज दूसरी कार की तलाश में जुट गया। पुलिस को शक है कि धीर सिंह व उसके भतीजे अंकुर की हत्या करने के लिए अनुज ने कार खरीदी या किसी दोस्त की कार ली है। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। कार से दोनों की हत्या को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
घटना के बाद मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
गांव के पास चार दिन से घूम रही थी कार
धीर सिंह व उसके भतीजे अंकुर की हत्या में जो कार इस्तेमाल हुई वह गांव के आसपास पिछले चार दिनों से घूम रही थी। कार में कौन लोग सवार थे ये किसी को नहीं पता। इस बात की पुलिस को जानकारी मिली है कि हत्या के वक्त कार में अनुज और कृष्णा दोनों सवार थे। बाकी अन्य लोग उनके साथ थे।
विज्ञापन

6 of 7
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित
धीर सिंह व उसके भतीजे अंकुर की हत्या करने वाले गांव के ही अनुज, उसका भाई कृष्णा व नितिन, गांव कंभौर निवासी देवेंद्र, गांव रावणपुर निवासी ललित, अमित सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक, डीआईजी मुरादाबाद की ओर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित करके कुर्की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
पुरानी रंजिश में हुआ हत्याकांड
एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह के मुताबिक, चुनावी रंजिश को लेकर धौकलपुर में दोहरा हत्याकांड नहीं हुआ है, बल्कि पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि चुनावी रंजिश से इस घटना का कोई लेना देना नहीं है। अमन सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें

मेरठ : परतापुर में आपसी विवाद को लेकर हॉस्टल में बीटेक के छात्र को गोली मारी, हालत गंभीर

गुंडागर्दी : बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पिस्टल लेकर युवक के पीछे भागा,  सीसीटीवी में कैद हुई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें