फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजूबाः गाय ने दिया ऐसे बछड़े को जन्म, दो मुंह-चार आंख और तीन कान देख हैरत में लोग, खास हैं तस्वीरें

Sat, 29 Oct 2022 06:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
दो मुंह का बछड़ा। - फोटो : amar ujala
प्रकृति कभी-कभी कुछ ऐसा करती है जो अजूबा बन जाता है। इंसानों की समझ से बाहर गांव रौनिया में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जी हां, एक गाय ने ऐसे बछड़े को जन्म दिया है जोकि दो मुंह और चार आंखों वाला है। बताया गया कि कान तीन हैं।



इस अजीब तरह के बछड़े को देखने के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। तमाम लोग इसे दैवीय शक्ति से जोड़कर भी देख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिजनौर में अजूबा। - फोटो : amar ujala
बिजनौर जनपद में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव रौनिया में सुभाष यादव रहते हैं। सुभाष यादव की गाय ने शनिवार को एक बछड़े को जन्म दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
देखने वालों का लगा तांता। - फोटो : amar ujala
दरअसल, गाय ने जिस बडड़े को जन्म दिया, उसके दो मुंह हैं और चार आंखें हैं। जबकि तीन कान हैं। वहीं बछड़े को देखकर सुभाष यादव और उनका परिवार हैरत में पड़ गया।

4 of 5
बछड़ा। - फोटो : amar ujala
यह खबर मोहल्ले वालों को लगी तो कुछ ही देर में पूरे गांव में आग की तरह खबर फैल गई। गांव वाले बछड़े को देखने आने लगे। सिर्फ गांव ही नहीं बल्कि आस पास के काफी लोग भी बछड़े को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिजनौर - फोटो : amar ujala
वहीं बछड़े को देखने पहुंचे लोगों का कहना था कि यह कुदरत का अजूबा है। सुभाष यादव के घर पर बछड़े को देखने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें