चांदपुर और बिजनौर सर्किल के दो सीओ, पुलिस की पांच टीम और एसओजी-सर्विलांस तिहरा हत्याकांड की गुत्थी को आखिरकार सुलझा लिया। मामले में याकूब का दोस्त नाजिम ही कातिल निकला। पुलिस ने बताया कि उसने चोरी के सोने को हासिल करने के लिए याकूब, उसकी मां जुबेदा और पिता भूरा को बारी बारी मारा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय पहनी हुई पैंट-शर्ट और चप्पल बरामद कर ली है।