बिजनौर में नवंबर समाप्ति की ओर है और तापमान में भी अब गिरावट आने लगी है। जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है, जिले में झील, सरोवर व नदियों में प्रवासी पक्षियों की महफिल सजनी शुरू हो गई है। बिजनौर गंगा बैराज का क्षेत्र हो या अमानगढ़ के पास पीलीडैम अब हर जगह प्रवासी पक्षियों के झुंड दिखने लगे हैं।
हालांकि अभी भी कई प्रजातियों के पक्षियों का आना बाकी है, जो दिसंबर के पहले सप्ताह के अंत तक पहुंच जाएंगे। इस बार वन अधिकारी अमानगढ़ के जंगल के साथ-साथ ही पर्यटकों को जिले में प्रवासी पक्षियों के डेरों पर भी घुमाने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP: सीएम योगी आज आएंगे मेरठ, ये रहेगा कार्यक्रम, 517 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
अमानगढ़ के बहाने अभी तक जिले में वन्य जीवों की चर्चा खूब हो रही है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, जिले में एक और प्राकृतिक संपदा बढ़नी शुरू हो गई। जिले में बिजनौर गंगा बैराज, हरेवली बांध, रैनी फॉरेस्ट एरिया, पीली डैम, छितावर झील समेत कई ऐसी जगह है, जहां हर साल हजारों प्रवासी पक्षी अपना डेरा डालते हैं।