बिजनौर में साइबर अपराधियों से परेशान महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला मोनिका ने सुसाइड नोट में अपने पति के लिए लिखा है कि मैं आपसे झूठ नहीं बोल सकती। मुझे बहुत दिन से एक लड़के ने बहुत परेशान कर रखा है। अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। आपसे बहुत प्यार करती हूं।
साइबर अपराधियों ने यूपी के बिजनौर की रहने वाली एक महिला को कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा, उसे ब्लैकमेल किया। डराया और धमकाया। महिला ने शादी की सालगिरह से एक दिन पहले ही सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर जान दे दी।
मोनिका ने जो सुसाइड नोट लिखा, उसमें भी उसकी घबराहट साफ झलक रही है। परिजन मान रहे हैं कि साइबर अपराधियों ने उसे इस कदर ब्लैकमेल किया कि वह अपनी बात सुसाइड नोट में भी पूरी नहीं लिख पाई। डेढ़ पन्ने के सुसाइड नोट में मोनिका ने एक लड़के द्वारा उसे परेशान करने, ब्लैकमेल करने का ही जिक्र किया है।
विज्ञापन
2 of 10
महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'आपसे बहुत प्यार करती हूं'
मोनिका ने सुसाइड नोट में अपने पति को लिखा है कि मैं आपसे झूठ नहीं बोल सकती। मुझे आपसे बहुत सारी बात करनी है। मुझे आपको बहुत कुछ बताना है। मुझे बहुत दिन से एक लड़के ने बहुत परेशान कर रखा है। अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। आपसे बहुत प्यार करती हूं।
विज्ञापन
3 of 10
महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा'
प्लीज हो सके तो मुझे माफ कर देना और बच्चों का ध्यान रखना। मेरे मरने के बाद जिंदगी में दोबारा जन्म मिले तो आप ही मिले। इसके बाद लिखा कि हमारी शादी की सालगिरह आ रही है। आगे लिखा कि यह पेपर मेरे घरवालों को दिखा देना। मम्मी-पापा और भाइयों सॉरी। सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा।
4 of 10
महिला मोनिका की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उस लड़के ने ज्यादा परेशान कर रखा है आपकी मम्मी को। मोनिका के भाई मोहित ने बताया कि मोनिका नौवीं पास थी। जब वह दसवीं में थी तो उसकी शादी हो गई थी। सभी का कहना था कि शायद साइबर अपराधियों ने कम शिक्षा के चलते ही मोनिका को अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
5 of 10
मोनिका का फोटो मोबाइल में देखकर भावुक होते उसके पति रणधीर और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला साइबर ठगों ने कई दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, महिला ने दी जान
बिजनौर जिले में साइबर अपराध का अब तक का सबसे क्रूर चेहरा सामने आया है। साइबर अपराधियों ने महिला को कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखकर इतना डराया, धमकाया कि शादी की सालगिरह से एक दिन पहले उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अंतिम संस्कार के समय साइबर ठग का फोन आने पर परिजनों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। महिला गृहिणी थी। पति एक फैक्टरी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
6 of 10
मोनिका के गमजदा परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, कोतवाली शहर के गांव फरीदपुर भोगी निवासी गृहिणी मोनिका (28) पत्नी रणधीर ने सोमवार की रात घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह साथ सोई दोनों बेटियां जिया (8) और नंदनी (11) उठीं तो मां को दुपट्टे से लटका देखा। उनकी चीखें सुनकर परिजन आ गए। सूचना पर मायके वाले पहुंचे। शुरुआत में मामला किसी लड़के से जुड़ा होने की आशंका हुई तो लोकलाज के डर से अंतिम संस्कार करने बैराज ले गए।
विज्ञापन
7 of 10
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मोनिका के भतीजे संयोग ने बताया कि अंतिम संस्कार के समय मोनिका के मोबाइल पर लगातार घंटी बज रही थी। जब फोन उठाया तो वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखा। उसने खुद को क्राइम ब्रांच से बताया। मोनिका से बात कराने के लिए कहा। उसकी बातचीत से रिश्तेदारों का शक साइबर अपराध की ओर गया। श्मशान घाट से आने के बाद मंगवार की शाम को कमरे में तलाश की गई तो एक डायरी में सुसाइड नोट मिला। इसमें मोनिका ने एक लड़के द्वारा परेशान करने, ब्लैकमेल करने की बातें लिखी थीं।
8 of 10
bijnor suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मोनिका का मोबाइल चेक किया तो व्हाट्सएप पर पांच ऐसे नंबर मिले, जिन पर ऑडियो, कॉल, मिस्डकॉल, मैसेज पड़े थे। इनमें कोई खुद को क्राइम ब्रांच से बता रहा तो किसी ने मोनिका पर तस्करी का आरोप लगाया।
9 of 10
bijnor suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पाकिस्तान सीरीज के नंबरों से आए मैसेज
साइबर अपराधियों ने मोनिका को फंसाने के लिए मजबूत जाल बिछाया था। क्राइम ब्रांच अफसर से लेकर तस्कर तक का रोल साइबर अपराधी करते थे। दस दिन से ज्यादा समय तक मोनिका को डिजिटल अरेस्ट कर कार्रवाई की धमकी देते रहे। वह बात नहीं करती थी तो अलग-अलग नंबरों से मैसेज आते। ऑडियो रिकॉर्डिंग में उसकी जिंदगी तबाह करने, उसके परिवार के लोगों, रिश्तदारों को देख लेने की धमकी दी गई।