नजीबाबाद के अलीपुरा गांव में नशे की हालत में पति ने अपनी पत्नी सायबा की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति नजाकत को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या आपसी विवाद और मानसिक अस्थिरता की दुखद परिणाम है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सोमवार देर रात पति पत्नी के बीच की कलह जानलेवा बन गई। यहां नजीबाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। गांव अलीपुरा में पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला। पहले तलाक का एलान किया, फिर कलियर से लौटकर नशे में चूर पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
नजीबाबाद के गांव अलीपुरा में एक महिला की जिंदगी तब खत्म हो गई जब उसका अपना पति ही उसका कातिल बन गया। नशे में धुत पति नजाकत ने देर रात बाहर से लौटकर पत्नी सायबा पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
पति ने की पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सोती सायबा पर पड़ा मौत का वार
घटना रात करीब 11 बजे की है। नजाकत ने घर में ही अपनी पत्नी सायबा (45) पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किया। सायबा दर्द से कराहती रही, पर जब तक मदद पहुंचती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
4 of 7
महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
शोर मचने पर जुटे लोग, पुलिस भी मौके पर पहुंची
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ नितेश प्रताप सिंह व थाना प्रभारी ने हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
5 of 7
महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सायबा की जान नहीं बच सकी, अस्पताल में हुई मौत
पुलिस ने घायल सायबा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
6 of 7
महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कह चुका था 'मैं तलाक दे चुका हूं', फिर लौटकर किया हमला
जाच पड़ताल में सामने आया कि कुछ दिन पहले ही नजाकत ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर कलियर शरीफ चला गया था। वह देर शाम नशे में धुत होकर लौटा और रात के अंधेरे में ही सायबा को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी
घटना के तुरंत बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने नजाकत को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला पारिवारिक विवाद और मानसिक अस्थिरता से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।