फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सावन के पहले दिन झमाझम बारिश, सड़कें जलमग्न, बिजली आपूर्ति बाधित; ऐसा रहेगा 24 घंटे तक मौसम

Thu, 30 Jul 2026 07:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर में मूसलाधार बारिश होने से वाहनों के पहिए थम गए। सड़कें जलमग्न होने से बाजार सूने रहे। बुखारा बिजलीघर में बारिश का पानी आने पर सप्लाई ठप हो गई। आने वाले 24 घंटे में ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
1 of 7
बारिश के बीच स्कूल से लौटते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर की कई कॉलोनियां और सड़क जलमग्न हो गईं। इससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी हुई। पिछले 24 घंटे में 100 एमएम से अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग अभी और बारिश होने की संभावना जता रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 7
स्कूटी पर भीगते हुए लौटते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रोजाना रुक-रुक बारिश हो रही है। इससे तापमान में भी गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर 12 बजे आसमान काले बादल छा गए। देखते ही देखते कुछ देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और दोपहर तीन बजे तक बारिश होती रही। 
विज्ञापन

3 of 7
बिजनौर में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
लगातार तीन घंटे हुई बारिश से शहर जलमग्न हो गया। शहर की आवास विकास, पीडब्लूडी डाक बंगले के सामने शीलकुंज कॉलोनी, नई बस्ती, जाटान, काजीपाड़ा सहित अन्य मोहल्लों में सड़कों पर करीब दो फीट तक पानी रहा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
 

4 of 7
जलमग्न हुईं सड़कें। - फोटो : अमर उजाला
विकास भवन में द्वितीय तल के कक्षों में भर गया पानी
मूसलाधार बारिश का पानी विकास भवन में द्वितीय तल के कक्षों में भर गया। पानी सीढ़ियों के माध्यम से द्वितीय तल पर फैल गया। इससे अधिकारियों, कर्मचारियों और फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद पानी बाहर निकाला।
 
विज्ञापन

5 of 7
बारिश के कारण जाम लगा। - फोटो : अमर उजाला
बाजार में भी नजर आया बारिश का असर
बृहस्पतिवार दोपहर हुई बारिश का असर बाजार में भी नजर आया। सिविल लाइन, सदर बाजार, बुल्ला का चौराहा, नगरपालिका चौराहे के आसपास सड़कों पर पानी भरा गया। इससे ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी हुई। जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। शाम तक बाजार की सड़कें जलमग्न रहीं।
 
विज्ञापन

6 of 7
बिजनौर में सड़कें हुईं जलमग्न। - फोटो : अमर उजाला
बारिश में थम गए वाहनों के पहिए
बारिश में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। तेज बारिश में दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाना मुश्किल रहा। जिसके चलते लोग सड़क किनारे वाहन रोककर खड़े रहे। बारिश बंद होने के बाद ही अपनी मंजिल की ओर रवाना हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिजनौर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
बिजलीघर में पानी आने से बाधित रही बिजली आपूर्ति
बारिश और हवा से बिजली आपूर्ति भी बेपटरी हो गई। बारिश की बूंदों से लाइनों के खंभों पर लगे इंसुलेटर खराब हो गए। जिससे फाल्ट ढूंढने में देरी हुई। कई जगह पेड़ की टहनियों ने भी बिजली आपूर्ति बाधित की। बुखारा बिजलीघर में भी बारिश का पानी आने से घंटों आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

ये भी देखें...
UP: बिजनौर के बड़े उद्यमी विकास अग्रवाल और उनके भाई को पांच साल की सजा, दिनदहाड़े फायरिंग का है मामला


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें