फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ के पल: नदी की उफनती धारा में फंसी थी 70 जान, चीख-पुकार सुन सहम उठे लोग, देखी न होंगी ऐसी तस्वीरें

Sat, 22 Jul 2023 03:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor Flood News Today : नदी की उफनती धारा में फंसी थी 70 जान, चीख-पुकार सुन सहम उठे लोग, देखी न होंगी ऐसी तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 6
नदी में फंसी बस। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश होने से शनिवार को कोटावाली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। वहीं, बिजनौर में कोटावाली नदी रपटे से गुजर रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस नदी के तेज बहाव में फंस गई। जलस्तर बढ़ता देख बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

तेज बारिश होने से भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी का जलस्तर शनिवार को सुबह सात बजे बढ़ना शुरू हो गया। करीब नौ बजे रुपड़िया डिपो की यात्रियों से भरी एक बस नदी रपटे से गुजर रही थी। नदी के तेज बहाव में रपटे के बीच जाकर बस दलदल में फंस गई।
विज्ञापन

2 of 6
नदी में फंसी बस। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बस में सवार सभी यात्री अपनी जान को खतरे में देख चीखने-चिल्लाने लगे। हालांकि बस नदी रपटे से फिसल कर पत्थरों के सहारे रुक गई।
विज्ञापन

3 of 6
जेसीबी से निकाले गए यात्री। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आनन-फानन जेसीबी पहुंची और बस में सवार यात्रियों को निकाने का काम शुरू किया गया। वहीं, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी 70 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

4 of 6
जेसीबी से निकाले गए यात्री। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पहले जेसीबी चालक और राहगीरों की मदद से रस्सियों को बस पर फेंका गया। यात्रियों ने रस्सियों को बस के बीच मजबूती से बांध दिया। फिलहाल बस जेसीबी के सहारे नदी के तेज बहाव में बहने से बच गई।
विज्ञापन

5 of 6
जेसीबी से निकाले गए यात्री। - फोटो : अमर उजाला
उधर, नदी रपटे के बीच यात्रियों से भरी बस के फंसे होने की सूचना पर मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नदी की धारा में फंसी बस। - फोटो : अमर उजाला
नदी रपटे पर तैनात नहीं था कोई पुलिसकर्मी
कोटावाली नदी रपटे पर जिस समय जलस्तर बढ़ा, उस समय कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। यदि पुलिसकर्मी तैनात होते तो बस को नदी रपटे से पानी के तेज बहाव के बीच आवागमन करने के लिए रोका जा सकता था। एसपी ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस को रपटे के दोनों ओर तैनात रहने के निर्देश दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें