फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी बाहर आई: दो रोटी खाई फिर शिवानी ने सुनाई मर्डर की कहानी, बोली- वो मेरे साथ...

Tue, 08 Apr 2025 08:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिवानी और दीपक में बीते आठ सालों से प्रेम संबंध थे। हल्दौर में कॉलेज में पढ़ते हुए दोनों के संबंध हो गए थे। परिवार वालों को पांच साल पहले पता चला था। दोनों के परिवार शुरुआत में शादी के राजी नहीं थे। 
विज्ञापन
1 of 6
हत्यारोपी शिवानी व दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
Bijnor Murder Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रेल कर्मी दीपक कुमार हत्याकांड में आरोपी पत्नी शिवानी को जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस इस हत्याकांड की एक-एक कड़ी को जोड़ने में लगी हुई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक शिवानी की रातों की नींद उड़ गई है। सोमवार को जेल में पहली रात उसकी करवट बदलते हुए निकली। किसी से कोई बात नहीं की और गुमसुम रोती रही। यहां तक की शिवानी ने खाना तक नहीं खाया। 
विज्ञापन

2 of 6
पत्नी शिवानी के साथ पति दीपक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
वो मेरे साथ मारपीट करता था, इसलिए दबाया गला
आठ साल पुरानी मोहब्बत का गला घोंटकर जीवन साथी को मौत के घाट उतारने की सच्चाई भी शिवानी ने आखिरकार बता दी। मंगलवार की सुबह उसके लिए नाश्ते में चाय और चना भेजा गया। मगर उसने फिर इनकार कर दिया। इसके बाद बैरक में बंद अन्य महिलाओं ने उसे समझाया। जेल वार्डन भी बैरक में पहुंची। उसकी काउंसलिंग की गई। इसके बाद मंगलवार दोपहर उसे खाना दिया गया, समझाने के बाद बमुश्किल से उसने दो रोटी खाई। बताया जा रहा है कि जेल में आने के बाद रो रही है। कह रही है कि पति उसके साथ मारपीट करता था। झगड़ा होने पर ही उसने गला दबाया था।
विज्ञापन

3 of 6
दीपक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
शिवानी ने बताया हार्टअटैक आया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी पोल
रेल कर्मी दीपक कुमार की शुक्रवार को पत्नी शिवानी ने गलाघोंट कर हत्या कर दी थी। हत्या को वह हार्ट अटैक से होना बताती रही। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका झूठ पकड़ा गया और गला घुटने से मौत होना आया। इसके बाद 36 घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार वह टूट गई और पुलिस के सामने सच उगल दिया। सोमवार शाम उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। 

4 of 6
bijnor murder - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज में हो गया था दोनों को प्यार
शिवानी और दीपक में बीते आठ सालों से प्रेम संबंध थे। हल्दौर में कॉलेज में पढ़ते हुए दोनों के संबंध हो गए थे। परिवार वालों को पांच साल पहले पता चला था। दोनों के परिवार शुरुआत में शादी के राजी नहीं थे। बाद में दीपक ने अपने परिवार को मनाया और उसकी सरकारी नौकरी लगने के बाद शिवानी के परिवार वाले भी मान गए थे। आखिरकार जनवरी 2024 में दोनों की शादी हो गई। अब छह महीने का बेटा भी है। हत्या के बाद दीपक के परिवार वाले मासूम बालक को अपने संग ले गए। ऐसे में शिवानी से बेटा भी दूर हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
पति दीपक और हत्यारोपी पत्नी शिवानी - फोटो : अमर उजाला
कोई और भी था हत्याकांड में शामिल 
वहीं सोमवार को गांव मुकरंदपुर निवासी मृतक दीपक कुमार के भाई मुकुल उर्फ पीयूष समेत काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि दीपक की हत्या में शिवानी के अलावा अन्य लोग भी शामिल रहे हैं। जिनका पता लगाया जाना जरूरी है। उन्होंने शिवानी के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने की भी मांग उठाई। इससे हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी तक पुलिस पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विलाप करती दीपक की मां - फोटो : वीडियो ग्रैब
सास के साथ मारपीट करती थी शिवानी 
दीपक की मां पुष्पा और भाई पीयूष ने बताया कि शिवानी का ससुराल पक्ष के प्रति व्यवहार सही नहीं था। सास से भी वह मारपीट करती थी। घर में लगातार चल रहे विवाद के चलते 15 दिन पहले ही दीपक पत्नी को नजीबाबाद ले आया था। उसने किराए का मकान लेकर उसे अपने संग रख लिया। दीपक के एक वर्षीय पुत्र वेदांत है। शिवानी स्नातक थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी और फंड पाने की चाहत में शिवानी ने किसी के साथ मिलकर दीपक की हत्या की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें