फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: मोहब्बत से शादी तक पहुंचा रिश्ता, फिर मारपीट करने लगा पति, खाने के लिए नहीं देता था रोटी, देखें मर्डर की तस्वीरें

Sat, 28 May 2022 06:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
बिजनौर मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
बिजनौर जनपद के धामपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का कारण दहेज में दो लाख और बाइक नहीं मिलना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार महिला अपने मायके में रह रही थी, वहीं पर वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया गया कि प्रेम-प्रसंग के बाद दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

धामपुर क्षेत्र के गांव उमरपुर बांगर निवासी राजपाल की बेटी रश्मी (21) की शादी दिसंबर 2021 में मुजफ्फरनगर के गांव दत्तियाना के रहने वाले सुमित पुत्र लोकेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी रश्मी से दहेज में दो लाख की नकदी और बाइक की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर रश्मी के साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर वह मायके में आकर रहने लगी। एक महीने से रश्मी अपने मायके में ही थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि आरोपी सुमित गुरुवार की शाम अपनी ससुराल उमरपुर बांगर आया। रात में यहीं ठहरा। शुक्रवार दोपहर आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से रश्मी का गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजपाल ने आरोपी सुमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
खाने के लिए नहीं देता था रोटी
रश्मी के पिता राजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी सुमित रश्मी से दहेज में दो लाख की नकदी और बाइक की मांग करता आ रहा था। रश्मी के मना करने पर वह उसके साथ मारपीट करने लगा था और खाने को रोटी तक नहीं देता था। इसी डर की वजह से रश्मी सुसराल जाने को मना करती थी। वह एक दो बार ही अपनी सुसराल गई। 

4 of 6
ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
भागने के बजाए घर के बाहर बैठा मिला आरोपी
शुक्रवार को दिन में काम करने के लिए घर से सभी लोग बाहर चले गए तो आरोपी ने करीब साढ़े 12 बजे नशे की हालत में रश्मी की हत्या कर दी। घटना का पता तब लगा जब परिवार के लोग घर आए और उन्होंने रश्मी के रक्त रंजित शव को चारपाई पर पड़ा देखा। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी सुमित ने घटना को नशे की हालत में अंजाम दिया है। बताया गया कि परिवार के लोग घर पहुंचे तो वह नशे की हालत में घर के बाहर बैठा मिला।
विज्ञापन

5 of 6
पत्नी की हत्या। - फोटो : amar ujala
प्रेम-प्रसंग के बाद किया था विवाह
ग्रामीणों के अनुसार सुमित और रश्मी हरिद्वार में एक ही कंपनी में काम करते थे। दोनों में काफी दिन तक प्रेम-प्रसंग चलता रहा। सुमित जाट बिरादरी और रश्मी अनुसूचित वर्ग की होने के कारण दोनों ने जिद करके अपने परिवार को शादी के लिए राजी किया। जिसके बाद दोनों परिवारों ने उनकी शादी कराई दी थी। आरोप है कि शादी के बाद सुमित बदल गया और दहेज की मांग करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसपी बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह - फोटो : Amar ujala
दहेज में दो लाख की नकदी और बाइक की मांग को लेकर आरोपी सुमित ने अपनी पत्नी की चाकू से गर्दन काट कर हत्या की है। परिजनों की ओर से तहरीर दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। - अजय कुमार अग्रवाल, सीओ

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर पत्नी की हत्या की है। आरोपी सुमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें