फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन जनाजे उठते देख रो पड़ा पूरा गांव, 18 दिन पहले हुआ था आजमाइन का निकाह, गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक

Mon, 15 May 2023 10:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया। - फोटो : अमर उजाला
खुशी-खुशी तीनों युवक बरात में गए थे, लेकिन लौटे उनके शव, जिन्हें देख हर कोई रो पड़ा। एक ही परिवार में तीन जनाजे उठते देख पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

बिजनौर जनपद के हल्दौर में तीन युवकों की मौत हो जाने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उमरी पीर गांव के रहने वाले सलमान, फरदीन और आजमाइन दिल्ली में रहकर एक बेकरी में काम किया करते थे, अब गांव में दोस्त की शादी थी, ऐसे में कुछ ही दिन पहले तीनों युवक दिल्ली से गांव लौटे। 
विज्ञापन

3 of 7
तीनों मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रविवार को खुशी-खुशी तीनों बरात में गए। लौटते वक्त तीनों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पैजनियां के निकट यह हादसा हुआ, इसी रास्ते से गुजर पूरी बरात गांव लौट चुकी थी। लेकिन ये तीनों नहीं पहुंचे तो तलाश किया गया।

4 of 7
फरदीन। - फोटो : अमर उजाला
बाद में मालूम हुआ कि इनके साथ हादसा हो गया है। गांव वाले और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इन्होंने मौत की खबर सुनी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

5 of 7
आजमाइन। - फोटो : अमर उजाला
मृतक युवक आजमाइन की 18 दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन

6 of 7
सलमान का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक आजमाइन के भाई दानिश ने अज्ञात फरार वाहन चालक के खिलाफ हल्दौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मृतक युवक - फोटो : Amar ujala
वहीं, पोस्टमार्टम होने के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे तो हर आंख नम हो गई। मृतकों के घर पर लोगों की भारी भीड़ रही। गमगीन माहौल में इन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें