फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019: बढ़-चढ़कर परीक्षा में शामिल होने पहुंचे छात्र-छात्राएं

Sun, 13 Oct 2019 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
Atul Maheshwari Scholarship Examination-2019 - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019 आज रविवार को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ में परीक्षा देने पहुंचे स्टूडेंट - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में रविवार सुबह सात बजे से ही छात्र व छात्राओं का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। यहां आईआईएमटी एकेडमी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा 11 बजे से 12:30 तक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
परीक्षा केंद्र के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में परीक्षा के लिए चंद्र नगर स्थित आशा मॉडर्न स्कूल को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए 900 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। करीब 600 से अधिक बच्चे यहां परीक्षा देने पहुंचे हैं। 90 मिनट की इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने सुबह दस बजे सेंटर पर रिपोर्ट करना शुरू कर दिया था। साढ़े दस बजे अभ्यर्थियों को केंद्र में एंट्री दी गई। 

4 of 6
मुजफ्फरनगर में परीक्षा देते छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद के श्री राम कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी केंद्र पर अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षादेने पहुंचे। वहीं बच्चों के साथ काफी संख्या में अभिभावक भी परीक्षा केंद्रों के बाहर नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 6
बिजनौर में परीक्षा देने पहुंचे छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद के कृष्णा कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रावृत्ति परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया। कुल 830 रजिट्रेशन इस परीक्षा के लिए हुए थे, जिनमें करीब 500 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने पहुंचे। अभ्यर्थियों में परीक्षा के लिए गजब का उत्साह नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा - फोटो : अमर उजाला
अतुल माहेश्वरी छात्रावृत्ति परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। छात्र व छात्राओं के सामान की गेट पर ही चेकिंग की गई। वहीं परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें