फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल बंद: भदोही में 108 एमएम बारिश से डूबी सड़कें, दुकानों में घुसा पानी; किसान खुश

Mon, 31 Aug 2026 11:22 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

अगस्त के आखिरी दिन 108 एमएम बारिश से शहर की सड़कें डूब गईं और दुकानों में पानी घुस गया। चार मोहल्ले जलमग्न रहे। दुर्गागंज तिराहा दोपहर एक बजे तक पानी में डूबा रहा, इसके बाद दुकानें खुल सकीं। गांवों में भी जलभराव हुआ। अगस्त में अब तक 450 एमएम से अधिक बारिश दर्ज हुई। कक्षा एक से आठवीं तक स्कूल बंद रहे। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
1 of 6
जलभराव के बीच गंतव्य को जाते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
ज्ञानपुर जिले में सोमवार को इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिलेभर में 108 एमएम बारिश हुई। अगस्त महीने में छिटपुट ही सही, लेकिन इस साल काफी अच्छी बारिश हुई है। सोमवार के आंकड़ों को मिलाकर अगस्त में करीब 450 एमएम (मिलीमीटर) के आसपास बारिश हो गई। बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया।



ज्ञानपुर में दुर्गागंज तिराहा समेत कुल चार मोहल्लों में बारिश का पानी भर गया। हाईवे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों और रास्तों पर जलभराव की स्थिति रही। अत्यधिक बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया।

जिले में इस साल अगस्त में चार दिन ऐसे रहे, जब 50 एमएम से अधिक बारिश हुई। ज्ञानपुर नगर समेत आसपास के इलाकों में सुबह पांच बजे से ही मूसलाधार बारिश शुरू हुई। यह बारिश करीब चार घंटे तक होती रही।
विज्ञापन

2 of 6
बारिश से चार मोहल्ले जलमग्न। - फोटो : संवाद
लगातार हो रही बारिश से दुर्गागंज तिराहे के पास हर बार की तरह इस बार भी जलभराव हो गया। बारिश का पानी तिराहे व आसपास की गलियों में घुटने तक लग गया। इसके अलावा कोतवाली वाले मार्ग पर भी पानी जमा हो गया। करीब एक बजे तक दुर्गागंज तिराहे पर पानी भरा रहा, जिससे आसपास की करीब 15 से 20 दुकानें नहीं खुल सकीं।

दोपहर एक बजे के बाद जब बारिश का पानी निकल गया तो लोगों ने दुकानें खोलीं। गांव के रास्तों और सड़कों पर चलना मुश्किल दिखा। नालियों की साफ-सफाई न होने से बारिश ने सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नगर में स्थिति वीएनजीआई का मैदान पूरी तरह डूब गया।
विज्ञापन

3 of 6
जलभराव के बीच जाते राहगीर। - फोटो : संवाद
कमर तक लग गया पानी, तीन पुलियों के ऊपर से बह रहा पानी
चौरी। बारिश ने भदोही ब्लॉक के वाराणसी सीमावर्ती गांव जद्दपुर के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के उत्तरी छोर पर करीब 20 घर पूरी तरह पानी के बीच हैं। यहां लोगों के कमर तक पानी लग गया है। स्थिति यह है कि करीब 250 की आबादी कमर तक पानी में होकर बीते एक सप्ताह से आने-जाने को विवश है।

गांव की तीन पुलिया बारिश से पानी में डूब गई है। पुलियाओं के करीब चार-पांच फीट ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे मनापुर, रघुपुर, बहरी, गैरहां, भानपुर, कालिकाधाम, भुलईपुर, मई, कमरूद्दीनपुर समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांव पूरी तरह कट गए। इन गांवों की 10 हजार आबादी को चार से पांच किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर बाजार में जाना पड़ रहा है। बहरी नाले में पानी बढ़ने से इन गांवों के लोगों की समस्याएं हैं।

4 of 6
वीएनजीआईसी ग्राउंड में भरा पानी। - फोटो : संवाद
बारिश के बाद लबालब भरे खेत, किसानों के खिले चेहरे
बारिश के बाद जिले के खेतों में लबालब पानी भर गया। इससे किसानों के चेहरे चमक उठे। यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी की तरह है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि खेतों में पानी भरने से धान और अन्य फसलों को भरपूर नमी मिलेगी, जिससे उनकी फसल की अच्छी ग्रोथ होगी। बारिश का पानी मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों को सक्रिय करता है, जिससे फसलें हरी-भरी और मजबूत बनती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
घरों में घुसा बारिश का पानी।  - फोटो : संवाद
अगस्त में इन दिनों 50 एमएम से अधिक हुई बारिश
  • 6 अगस्त - 76 एमएम
  • 18 अगस्त - 88 एमएम
  • 25 अगस्त - 88 एमएम
  • 31 अगस्त - 108 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गली में बहता बारिश का पानी। - फोटो : संवाद
मानसून की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण लगातार अच्छी बारिश हुई। 24 घंटे में करीब 108 एमएम बारिश दर्ज की गई है। आगामी 24 घंटे में भी बारिश की संभावना है। - डॉ. अजीत चतुर्वेदी, प्रभारी, केविके, बेजवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें