UP News: भदोही कोतवाली के मोढ़ क्षेत्र के चकचंदा गांव में बुधवार की शाम बिजली निगम की लापरवाही से प्राइवेट लाइनमैन की जान चली गई। लालीपुर फीडर से जुड़े चकचंदा गांव में तार टूटने की सूचना पर जोड़ने खंभे पर चढ़ते ही अचानक लाइट चालू कर दी गई। जिससे लाइनमैन खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
भदोही कोतवाली के मोढ़ चौकी क्षेत्र के लालीपुर गांव निवासी परमेंद्र गौतम (27) करियाव विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था। बताया जा रहा है कि करियावं विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े लालीपुर फीडर के चकचंदा गांव में बुधवार की शाम तार टूट गया। जिससे गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।