फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही हादसे की कहानी, तस्वीरों की जुबानी: आग लगने के बाद पंडाल में मची भगदड़, हर तरफ चीख-पुकार, 5 की गई जान

Mon, 03 Oct 2022 09:37 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
1 of 11
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लाए गए झुलसे लोग - फोटो : अमर उजाला
भदोही के नरथुआं स्थित दुर्गा पंडाल में लगी आग में झुलसने से तीन बच्चे समेच पांच लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 20 लोगों की हालत गंभीर है। हादसे में 67 से ज्यादा लोग झुलसे हैं। इनमें से करीब 38 को वाराणसी के अलग-अलग अस्पतालों भर्ती कराया गया है। मरीजों के साथ बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचें चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के चंद सेकेंड पहले तक वहां खुशी का माहौल था। पंडाल में 150 से ज्यादा लोग आरती में शामिल होकर जयकारा लगे रहे थे। महिलाएं और बच्चियां ढोल-मजीरे संग नाच-गा रहीं थीं। लेकिन तभी अचानक पंडाल में बनी गुफा में आग लग गई और तेजी से फैल गई।

चंद पल में ही देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जल उठा। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची लपटें देख हर कोई सहम उठा। सभी अपनी जान बचाने को भागने लगे। आग लगने के बाद अंदर भगदड़ मच गई। इससे कई महिलाएं और बच्चे गिर गए। आग तेजी से फैली और उसके चपेट में सभी आ गए। तीन घंटे तक चीख-पुकार और भगदड़ की स्थिति बनी रही। पंडाल से लेकर सीएचसी और निजी अस्पताल तक हर कोई भाग दौड़ लगाता रहा। झुलसे बच्चों और महिलाओं की स्थिति भीषण अग्निकांड की भयावहता को दर्शा रही थी।
विज्ञापन

2 of 11
बीएचयू ट्रामा सेंटर लाए गए झुलसे लोग - फोटो : अमर उजाला
दुर्गा पूजा पंडाल की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। शाम करीब आठ बजे जैसे आग लगी तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया। करीब 20 मिनट बाद दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर भदोही और ज्ञानुपर से भी दमकल की गाड़ियां पहुंची। आग से झुलसे बच्चों की चीख सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। 
विज्ञापन

3 of 11
बीएचयू ट्रामा सेंटर लाए गए झुलसे लोग - फोटो : अमर उजाला
पंडाल में लगी आग बुझाने के साथ ही झुलसे बच्चों और महिलाओं को अस्पताल ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ। औराई के एंबुलेंस कम पड़ने पर जिला और मंडल से एंबुलेंस मंगाई गई। उसके बाद झुलसे लोगों को सीएचसी औराई, सूर्या ट्रामा सेंटर सहित अन्य निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया। जहां से  37 लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ दिया। एक की मौत मौके पर ही हो गई थी। अभी भी करीब 20 की हालत चिंताजनक है। 

4 of 11
बीएचयू ट्रामा सेंटर लाए गए झुलसे लोग - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी से हादसे के बारे में जानकारी ली और झुलसे लोगों के बेहतर इलाज का प्रबंध करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

5 of 11
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
औराई कोतवाली से कुछ दूर स्थित एकता दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार रात करीब आठ बजे आरती के समय आग लग गई। हादसे में एक बालक अंकुर सोनी (12) व महिला जयादेवी (45) समेत चार की मौत हो गई और 67 से अधिक लोग झुलस गए।  जिला  प्रशासन ने  तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।  
विज्ञापन

6 of 11
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही डीएम-एसपी व अन्य अधिकारी और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार मौके पर बचाव कार्य की निगरानी करते और जरूरी निर्देश देते रहे। बाद में एडीजी जोन रामकुमार और विंध्याचल कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र भी पहुंचे। डीएम के मुताबिक, आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। दमकल टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

7 of 11
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
औराई-भदोही मार्ग पर स्थित पंडाल काफी आकर्षक ढंग से सजा था। रविवार शाम 150 से अधिक महिला-पुरुष यहां आरती में शामिल होकर जयकारे लगा रहे थे। पंडाल में डिजिटल शो भी चल रहा था। उसी दौरान पंडाल में बनी गुफा में आग लग गई और तेजी से फैल गई। आग लगते ही मदद के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। 

8 of 11
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
मृतक अंकुश (12) गांव जेठूपुर औराई का रहने वाला था। वाराणसी में मंडलीय अस्पताल लाते वक्त 45 वर्षीय महिला जयादेवी की मौत हुई। प्रशासन के मुताबिक, चार अन्य मृतकों में युवती और एक तीन बच्चे हैं। 

9 of 11
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
औराई तहसील क्षेत्र में नरथुआं स्थित पंडाल सबसे आकर्षक बनता है। यहां नवरात्र में धार्मिक शो भी प्रोजैक्टर के माध्यम से दिखाया जाता है। उक्त शो देखने के लिए नरथुआं, उपरौठ, बारीगांव, औराई, घोसिया, भवानीपुर, जेठूपुर, उगापुर, औराई सहित दर्जन भर से अधिक गांव की महिलाएं और बच्चे पहुंचते हैं। रविवार को भी उक्त गुफानुमा स्थल पर 150 से अधिक महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। शार्ट सर्किट से आग लगी तो अंदर भगदड़ मच गई। 

10 of 11
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आने-जाने का एक मात्र गेट होने से बच्चे और महिलाएं अंदर ही गिर र्गईं। उक्त गुफा फाइबर और प्लास्टिक के पन्नी से बनाई गई थी। इससे कुछ ही पलों में पूजा पंडाल धू-धू कर जलने लगे। वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अधिकतर लोग झुलस गए। बताया जाता है कि तीन साल पूर्व भी उक्त पंडाल में आग लगी थी, लेकिन उस दौरान समिति के लोगों ने किसी तरह आग बुझा ली थी। 
विज्ञापन

11 of 11
अपनों का हाल जानने के लिए अस्पताल में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
तीन साल पूर्व की हुई घटना के बाद भी अधिकारियों ने न तो वहां की तैयारियां देखी न ही आयोजन समिति की ओर से दी गई व्यवस्था ही जांची जबकि पंडाल में भारी भीड़ उमड़ रही थी। अगर पहले ही पंडाल में आने-जाने की व्यवस्था की गई होती तो घटना इतनी बड़ी नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें