करीब 21 राज्यों में 33 हजार किलोमीटर बाइक चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार करने वाली बुलेट रानी के नाम से प्रसिद्ध राजलक्ष्मी मांडा एक बार फिर चर्चा में हैं। वो ट्रक में नौ फीट लंबा और नौ टन वजनी अष्टधातु शिवलिंग एवं शिव परिवार के साथ सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सोमवार को भदोही पहुंचीं।
उन्होंने धर्म रक्षा करने के लिए एक मार्च को महाशिवरात्रि पर संकल्प लिया था। उसी संकल्प को पूरा करने के लिए वो विशाल शिवलिंग लेकर यहां पहुंचीं हैं। यह कार्यक्रम सुंदरवन के फलाहारी बाबा के नेतृत्व में लीगल राइट काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से किया गया। जो रास्ते भर जगह-जगह धर्मरक्षा का संदेश देते हुए लगभग 9500 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर यहां पहुंची। शिवलिंग की भदोही के सुंदरवन स्थित श्रीराम जानकी आश्रम में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।