फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहन का दो युवकों से अफेयर... खेत में भाई ने बांके से काटकर मार डाला; मैना की इस बात से नाराज था शेरू

Wed, 26 Nov 2025 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में युवती की धारदार हथियार से हत्या करने के मामला सामने आया है। पुलिस ने भाई को मुलजिम बताया है। बताया जा रहा है कि युवती दो युवकों से फोन पर बात करती थी। परिजन ने उसे काफी समझाया, लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
1 of 8
shahjahanpur murder - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के इटौरा गौंटिया गांव में खेत पर मंगलवार सुबह मैना देवी (22) की गले पर वार करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने शक के आधार पर भाई शेरू को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि बहन किसी से मोबाइल फोन पर बात करती थी। इसी बात पर झगड़ा होने के बाद उसने गले पर बांका मार दिया था।

एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस की जांच के आधार पर बताया कि खेतीबाड़ी करने वाले मदनपाल की बेटी मैना की दो युवकों से मोबाइल पर बात होती थी। मंगलवार को छोटे भाई शेरू ने मोबाइल फोन पर किसी युवक से बातचीत की रिकार्डिंग सुन ली। इसे लेकर उसका मैना देवी से विवाद हुआ। परिवार वालों के समझाने पर शेरू खेत पर चला गया। सुबह करीब दस बजे मैना खेत पर पहुंची और मोबाइल मांगने लगी।
विज्ञापन

2 of 8
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई ने बदनामी होने की बात कहते हुए समझाने का प्रयास किया। इस पर दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। शेरू ने गुस्से में आकर मैना देवी के गले पर बांके से वार कर हत्या कर दी और मौके से भाग गया।
विज्ञापन

3 of 8
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खेत के नजदीक ही आबादी होने के चलते लोगों की नजर शव पर जल्द ही पड़ गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। एसपी राजेश द्विवेदी व एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।

4 of 8
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने मृतका मैना के पिता से पूछताछ की। वह भी गोलमोल बात करते रहे। पुलिस ने शक के आधार पर मैना के पांचों भाइयों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में शेरू ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
 
विज्ञापन

5 of 8
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के साथ रहती थी मैना
पिता के मुताबिक, उनके दो घर हैं। एक में मैना व बीमार मां रहती थी। पिता और बेटे दूसरे मकान में रहते थे। बेटी, पिता और भाइयों को खाना देने जाती थी।

 
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिश्तों में कत्ल की दूसरी घटना
अपनों का खून बहाने का नवंबर महीने में यह दूसरा मामला सामने आया है। चार नवंबर को रोजा थाना क्षेत्र के गांव सुतनेरा में नूर मोहम्मद ने अपनी 17 वर्षीय बेटी रूबी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, फोन पर किसी से बात करते हुए देखकर गुस्साए पिता ने पीटने के साथ ही लाठी से गर्दन दबा दी थी।
विज्ञापन

7 of 8
मृतक मैना देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आबादी से 50 मीटर की दूरी पर है खेत
गांव की आबादी और खेत के मध्य ज्यादा दूरी नहीं है। घर से 50 मीटर की दूरी पर ही खेत है। वहीं पर वारदात को अंजाम दिया गया। आबादी के नजदीक हत्या की वारदात के बाद लोगों ने मृतका के पिता को सूचना दी। मदनपाल पहुंचे तो शव पर शाल डाल दी गई।
 
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आबादी से लगे खेत पर युवती का शव मिला है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। भाई शेरू को हिरासत में रखा गया है, अभी उससे और पूछताछ की जा रही है। -राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें