फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अफसर के बेटे ने खेला खूनी खेल, इस बात से नाराज छोटे भाई ने बड़े को गोलियों से भूना; मां पर भी तानी पिस्तौल

Sat, 14 Dec 2024 08:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने मां के सामने बड़े भाई को गोलियों से भून दिया। आरोपी ने अपनी मां पर भी पिस्तौल तानकर ट्रिगर दबा दिया था। गनीमत रही कि गोलियां खत्म हो गईं थीं।
विज्ञापन
1 of 6
budaun murder - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में दोस्तों के साथ जाने से मना करने पर शुक्रवार सुबह हुए मामूली विवाद के बाद छोटे भाई ने अवैध पिस्तौल से छह की छह गोलियां मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी। सुबह जो दो दोस्त छोटे भाई को बुलाने आए थे, उन्हें बड़ा भाई पसंद नहीं करता था। वह परिजनों से कहता भी था कि ये दोस्त छोटे भाई को बिगाड़ रहे हैं। इसी वजह से उनके साथ जाने से मना किया था। इसी बात पर दोनों में विवाद के बाद मारपीट हुई। 
विज्ञापन

2 of 6
मृतक अमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सहायक विकास अधिकारी हैं खालिद
इस बीच छोटा भाई घर के अंदर रखी पिस्तौल ले आया और मां के सामने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि आरोपी फरार है। सलारपुरा ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत खालिद का सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में घर है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घर आए थे आदिल के दोस्त
खालिद के छह बेटे हैं। सबसे बड़ा अमन (25) था, उससे छोटा आदिल है। अमन बीफार्मा कर चुका था, जबकि आदिल बीएससी कर रहा है।  शुक्रवार सुबह नौ बजे खालिद ड्यूटी पर चले गए। करीब 10 बजे आदिल के दो दोस्त घर आए और उससे कहीं चलने की बात कहकर बाहर निकल गए।
 

4 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मां हुमा के मुताबिक, यह बात अमन को पता चली तो उसने छोटे भाई को दोस्तों के साथ न जाने की हिदायत दी। इसी बात पर दोनों भाइयों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच आदिल घर में रखी पिस्तौल निकाल लाया और अमन पर एक के बाद एक छह गोलियां चला दीं। 


 
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मां पर भी पिस्तौल तान दबा दिया था ट्रिगर... गनीमत रही कि गोलियां खत्म थीं
मां हुमा ने बताया कि दोनों बेटों में मारपीट होने लगी तो उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन आदिल दोड़कर अंदर गया और पिस्तौल लाकर अमन पर खाली कर दी। हुमा के मुताबिक, गुस्से में उन्होंने डंडा उठा लिया तो आदिल ने उन पर भी पिस्तौल तानकर ट्रिगर दबा दिया था। गनीमत रही कि गोलियां खत्म हो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर पड़ा खोखा - फोटो : अमर उजाला
पिता बोले... पहले नहाने की बात पर हुआ था विवाद: 
सूचना पर पिता खालिद घर पहुंचे और अमन को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि दोनों बेटों के बीच पहले नहाने को लेकर विवाद हुआ था।

मामूली विवाद में भाई ने ही भाई की हत्या की है। आरोपी मौके से भाग गया है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।- डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें