फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री के बेटे का कत्ल!: 'इसलिए हमने उसे गड्ढे में धकेला', दोस्तों का कबूलनामा; आरोपियों को देख भड़कीं सपना

Thu, 12 Dec 2024 01:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

अभिनेत्री के बेटे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि सागर की तबीयत बिगड़ गई थी, उसे अस्पताल ले जाने के बजाय दोनों गड्ढे में धकेल दिया और अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
1 of 8
Actress Sapna Singh Son Murder - फोटो : अमर उजाला
बेटे की मौत से गमजदा अभिनेत्री सपना सिंह ने बुधवार को बारादरी थाने पहुंचकर गुस्सा जताया। बेटे के हत्यारोपी को अपने हवाले करने की मांग की। पुलिस ने समझाकर उन्हें वापस भेज दिया। बृहस्पतिवार को आरोपी दोनों आरोपी कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

मुंबई में स्थापित अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर गंगवार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सागर के दो दोस्तों अनुज व सनी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अनुज व सनी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि वह साथ में नशा कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 8
सपना सिंह का पुत्र सागर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सागर को ज्यादा मात्रा में ड्रग्स दे दी। शराब भी पिलाई। ओवरडोज और कॉकटेल से हालत बिगड़ी तो उनके हाथ-पांव फूल गए। सागर को अस्पताल ले जाने के बजाय दोनों उसे गड्ढे में धकेल दिया और अपने-अपने घर चले गए। वहीं नाबालिग सागर की मौत हो गई। बारादरी पुलिस इन आरोपियों को संबंधित स्थानों पर ले जाकर इस्तेमाल ड्रग्स व शराब के अवशेष जुटा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हेड कांस्टेबल का बेटा मुख्य आरोपी
मुरादाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल का बेटा अनुज इस हत्या का मुख्य आरोपी बनाया गया है। सनी को सह आरोपी के तौर पर रखा गया है। सनी के मामा की कार इस घटना में इस्तेमाल की गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। लिखापढ़ी व साक्ष्य संकलन का अंतिम दौर चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपी कोर्ट भेजे जाएंगे।

 

4 of 8
परिजनों ने रोड पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
सपना ने जताया गुस्सा, पुलिस ने मनाया
सपना सिंह अपने साथी आशीष व परिवार के अन्य लोगों के साथ बुधवार को बारादरी थाने पहुंची। वहां आरोपियों को देखकर वह गुस्से से भर गईं। कहा कि इन्हें या तो फांसी दे दो या एनकाउंटर कर दो। कुछ नहीं कर सकते हो तो मुझे सौंप दो। मैं काली और चंडी बनकर हत्यारों का खून पी जाऊंगी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने उन्हें समझाया कि कानून के दायरे में रहकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों को अधिकतम सजा दिलाने का प्रयास करेगी। तब सपना थाने से लौट आईं।
 
विज्ञापन

5 of 8
सपना सिंह का पुत्र सागर - फोटो : अमर उजाला
यह है मामला 
अभिनेत्री सपना सिंह का 14 वर्षीय बेटा सागर शहर की आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा ओमप्रकाश के पास रहता था। वह निजी स्कूल में आठवीं का छात्र था। सागर का शव रविवार सुबह बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव के पास पड़ा मिला। इज्जतनगर पुलिस ने अज्ञात के तौर पर शव का पोस्टमार्टम कराया। सागर की नाक से खून आ रहा था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि जहर या नशे की ओवरडोज से मौत के संकेत नहीं मिले तो शव का विसरा सुरक्षित कर दिया गया।
 
विज्ञापन

6 of 8
परिजनों ने रोड पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री अड़ीं तो लिखी हत्या की रिपोर्ट
बारादरी पुलिस ने सागर के लापता होने पर उसके मामा की ओर से गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। सोमवार को उसका शव पहचानने के बाद पुलिस ने सागर के दोस्त अनुज व सनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अनुज ने बताया कि उन लोगों ने साथ में ड्रग्स और शराब पी थी। कॉकटेल से सागर को ओवरडोज हो गई और वह गिर पड़ा था।
विज्ञापन

7 of 8
Actress Sapna Singh - फोटो : अमर उजाला
सपना बोलीं- योगी बाबा करवा दो एनकाउंटर
बेटे की संदिग्ध हालात में मौत से बदहवास अभिनेत्री सपना सिंह मुंबई से बरेली लौटीं तो विरोध में शव बीसलपुर रोड पर रखकर ग्रामीणों के साथ जाम लगा दिया। शव रखकर प्रदर्शन के दौरान सपना सिंह ने पुलिस कार्रवाई को लेकर तीखा विरोध जताया। कहा कि पुलिस उनके बेटे की मौत जहर व ड्रग्स से बताकर आरोपियों को हल्के में छोड़ना चाहती है, जबकि शव पर कटे के निशान हैं, उनके बेटे की हत्या की गई है। आरोपियों में पुलिसकर्मी का बेटा शामिल होने से ऐसा हो रहा है। वह चाहती हैं कि योगी बाबा उनके बेटे के हत्यारोपियों का एनकाउंटर कराएं या कोर्ट इन्हें फांसी की सजा दे।
 
विज्ञापन

8 of 8
Actress Sapna Singh Son Murder - फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सीओ फरीदपुर के समझाने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में बेटे के दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्राइम पेट्रोल और माटी की बन्नो समेत कई सीरियल में काम कर चुकीं सपना सिंह मंगलवार को मुंबई से भुता थाना क्षेत्र के गांव रसूला स्थित मायके लौटीं और इकलौते बेटे का शव देखकर फफक पड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें