फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में लेखपाल का कत्ल: नाले में मिला सिर का कंकाल... यहां फेंकी लाश; रिश्तेदारों संग दोस्त ने इसलिए की हत्या

Mon, 16 Dec 2024 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

यूपी के बरेली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पांच लाख की फिरौती के लिए लेखपाल की हत्या कर दी गई। नाले से उसका सिर मिला है। 27 नवंबर को ही शराब पिलाने के बाद चलती कार में युवक ने मफलर से लेखपाल का गला कस दिया था।
विज्ञापन
1 of 8
Bareilly lekhpal murder - फोटो : अमर उजाला
बरेली में लापता फरीदपुर तहसील के लेखपाल मनीष कश्यप (28) की हत्या कर दी गई। उनके सिर का कंकाल रविवार को कैंट क्षेत्र के नाले से बरामद हुआ है। हत्या की साजिश पांच लाख की फिरौती वसूलने के लिए तैनाती क्षेत्र में रहने वाले दोस्त ओमवीर कश्यप उर्फ अवधेश ने अपने तीन रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची थी। 

साजिश के तहत 27 नवंबर को लेखपाल को बुलाया और कार में बैठाकर शराब पिलाई। इसके बाद चलती कार में मफलर से गला कसकर हत्या कर दी और शव नाले में दबा दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 8
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सर्विलांस की मदद से हरियाणा से पकड़े गए ओमवीर जब पुलिस को लेकर नाले के पास पहुंचा तो वहां से लेखपाल के कुछ कपड़े और हड्डियां भी मिलीं। यही कपड़े दिखाकर परिवार से फिरौती वसूलने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बहेड़ी के निवासी और वर्तमान में बरेली में बुखारा रोड कॉलोनी में रहने वाले लेखपाल मनीष कुमार फरीदपुर तहसील में तैनात थे।
विज्ञापन

3 of 8
लेखपाल मनीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वह 27 नवंबर को ड्यूटी पर गए थे, इसके बाद घर नहीं लौटे थे। मां मोरकली ने खल्लपुर ग्राम प्रधान और उनके साथियों पर अपहरण का शक जताया था। इसके बाद से अज्ञात में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मनीष की तलाश में जुटी थी। 

4 of 8
नाले में मिला सिर - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि लेखपाल के हल्का क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी ओमवीर कश्यप भी 27 नवंबर से लापता है। उसका नंबर जब सर्विलांस पर लगाया गया तो उसकी लोकेशन कभी दिल्ली तो कभी हरियाणा में मिल रही थी।
विज्ञापन

5 of 8
नाले में मिला सिर - फोटो : अमर उजाला
एसओजी ने हरियाणा से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात कबूल कर ली है। उसने साजिश में शामिल बुखारा निवासी फुफेरे साले सूरज, मामा नन्हे कश्यप व पत्नी के मामा नेत्रपाल कश्यप का भी नाम कबूला है।
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सर्विलांस से आया पकड़े में.... मामा से कर रहा था फिरौती वसूलने की बात
एसएसपी के आदेश पर जांच में जुटी एसओजी को जब पता चला कि ओमवीर भी लापता है, तो सर्विलांस से निगरानी शुरू कर दी गई। आरोपियों के बारे में सुराग लगने पर इनके मोबाइल फोन लिसनिंग पर लगाए गए। लेबर ठेकेदार के तौर पर काम करने वाला ओमवीर अपने मामा फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र निवासी नन्हे कश्यप से बात करते सुना गया। 
विज्ञापन

7 of 8
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसमें वह नन्हे से फिरौती वसूलने की बात कह रहा था। इस पर नन्हे ने कहा कि मामला अभी गरम है। ठंडा पड़ेगा तब लेखपाल के परिवार से संपर्क करेंगे। हालांकि पुलिस को इस समय तक यह नहीं पता था कि लेखपाल की हत्या हो चुकी है। रविवार सुबह एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा और उनकी टीम ने जब ओमवीर को पकड़ा तो भी वह गुमराह करता रहा। सख्ती करने पर वह टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली।


 
विज्ञापन

8 of 8
आरोपी का घर - फोटो : अमर उजाला
लेखपाल की हत्या उसी दिन कर दी गई थी, जब उसे आरोपी उसे बुलाकर ले गए थे। आरोपी पुलिस जांच हल्की पड़ने का इंतजार कर रहे थे। सर्विलांस व अन्य स्रोतों से की गई जांच से अभी तक चार आरोपियों के घटना में शामिल होने की पुष्टि हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और साक्ष्य मिलेंगे तो जांच में शामिल किए जाएंगे। - अनुराग आर्य, एसएसपी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें