बरेली में बंगाली कल्चरल एवं वेलफेयर सोसाइटी की ओर से उत्तर रेलवे मनोरंजन सदन में शुक्रवार सुबह ढ़ोल-नगाड़ों की गूंज के साथ महाअष्टमी पूजा की गई। दोपहर में भोज का कार्यक्रम जारी रहा। संधि पूजा में माता को 108 कमल के फूल अर्पित किए गए। महिलाओं की ओर से धुनुची नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। परंपरागत नृत्य देखकर दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।