फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 20 साल पहले शादी, प्रेमी संग पति का कत्ल, यहां गाड़ दी लाश, 3 माह बाद मिला कंकाल; ओमकार हत्याकांड की कहानी

Sat, 06 Jun 2026 08:48 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

यूपी के शाहजहांपुर में एक और पति मारा गया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गड्ढे में दबा दिया। आरोपियों ने पहले शराब पिलाई फिर दोनों ने पैरों से गला दबा दिया। प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर दोनों हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
1 of 9
shahjahanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांट के लिंथरा गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने हिस्ट्रीशीटर पति ओमकार की हत्या कर दी थी। पत्नी ओमा भारती और उसके प्रेमी नन्हे ने पैर से गर्दन दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद नन्हे ने अपने बगीचे में शव को गाड़ दिया। वारदात के साढ़े तीन माह बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया है।

एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया। ओमकार को प्रेम संबंधों की जानकारी होने के बाद ओमा और नन्हे ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया था। मानपुर मलिकापुर गांव निवासी सत्यवीर सिंह ने 6 मार्च को अपने भाई ओमकार सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन

2 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया था कि ओमकार 23 फरवरी को तिलहर न्यायालय में एक मुकदमे की तारीख पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। जांच के दौरान चार जून को सत्यवीर सिंह ने अपने भाई के अपहरण की आशंका जताते हुए कांट के गांव लिंथरा निवासी नन्हे और अपनी भाभी ओमा भारती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन

3 of 9
पुलिस ने कंकाल बरामद किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सामने आया कि ओमा भारती और नन्हे के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे।

4 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर ओमकार इसका विरोध करता था। ओमकार पर कई मुकदमे दर्ज थे जिसकी वजह से दोनों को लगता था कि वह उन लोगों की हत्या कर देगा। इसके बाद दोनों ने मिलकर ओमकार को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी ने बताया कि घटना वाले दिन ओमकार को नन्हे के बगीचे में बुलाया गया। वहां उसे शराब पिलाई गई। जब वह नशे की हालत में था तक उसके गले पर पैर रखकर दबा दिया। फिर शव को बाग में ही केले के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। 
 
विज्ञापन

6 of 9
मृतक ओमकार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 साल पहले हुई थी ओमकार और ओमा की शादी
ओमकार की शादी करीब 20 साल पूर्व सेहरामऊ दक्षिणी के ही गांव दिबियापुर की ओमा भारती के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटे की उम्र तकरीबन 14 और बेटी की उम्र तकरीबन 12 साल है।
विज्ञापन

7 of 9
मृतक ओमकार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के अनुसार, ओमा भारती कांट के लिंथरा गांव में अपनी बड़ी बहन के घर जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात नन्हे से हुई थी। 
 

8 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओमकार पर दर्ज थे आठ मुकदमे
ओमकार के ऊपर विभिन्न थानों में करीब आठ मुकदमे दर्ज थे। सेहरामऊ दक्षिणी थाने में एक हत्या का मुकदमा दर्ज था तो तिलहर थाने में हत्या के प्रयास व डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज था। शहर के थाना सदर बाजार में हत्या के प्रयास, लूटपाट व गैंगस्टर की धारा में मुकदमा दर्ज था। सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल रखी थी।
 
विज्ञापन

9 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के सामने दोनों ने पूरा घटनाक्रम कबूला
शुक्रवार को एसपी सिटी के सामने पेश की गई ओमा के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। वहीं, ओमकार के कंकाल को देख भाइयों की आंख से आंसू बह निकले। ओमकार की बहन ज्ञाना देवी व रीना भी रोते-रोते बेहाल हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें