फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेला पिता बना हैवान: चार साल की बेटी की हत्या कर खेत में दफनाया, फ्रॉक मिली, शव की तलाश जारी

Thu, 04 Jun 2026 12:23 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में चार साल की बच्ची की हत्या करने के आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में लेकर पुलिस ने मासूम के शव की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के बताए स्थान पर खोदाई कराई, जहां से मासूम की फ्रॉक मिली है। हालांकि, अभी शव बरामद नहीं हो सका है। शव की तलाश जारी है।  
विज्ञापन
1 of 6
मासूम के शव की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में चार साल की बच्ची प्रिया की हत्या कर खेत में दफन करने के मामले में आरसी मिशन थाना पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मासूम के शव की तलाश के लिए खोदाई कराई। इस दौरान एक खेत में बच्ची की फ्रॉक मिली है, जिसे उसकी मां ने पहचाना है। हालांकि, शव बरामद नहीं हो पाया है।  



थाना तिलहर क्षेत्र के गांव गोबरसंडा निवासी रामस्वरूप की बेटी दिव्यांशी ने आरसी मिशन थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार माह पूर्व पति से अनबन के बाद अलग हो गई थी। उसके साथ चार साल की बेटी प्रिया थी। इसके बाद उसने मंदिर में कांट के मानपुर गांव के रहने वाले अखिलेश से शादी कर ली। दोनों लोग आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज में आकर किराए पर रहने लगे। 
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी अखिलेश - फोटो : संवाद
आरोप: पीट-पीटकर मासूम बेटी को मार डाला  
कुछ दिनों तक तो ठीक-ठाक रहा फिर अखिलेश हदें पार करने लगा। दिव्यांशी का उत्पीड़न करता था और विरोध पर चार साल की बेटी प्रिया को बेरहमी से पीटता था। आरोप है कि चार मई की सुबह सात से आठ बजे के बीच अखिलेश ने दिव्यांशी को नशीला पदार्थ पिला दिया। इसी बीच उसने मासूम प्रिया की पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद इलाज के बहाने कार में डालकर दिव्यांशी और प्रिया को अपने गांव मानपुर ले गया। यहां खेत में प्रिया का शव दफन कर दिया और दिव्यांशी को अपनी बहन रजनी के घर फर्रुखाबाद के कायमगंज छोड़ आया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
रो-रोकर बेहाल हुई दिव्यांशी - फोटो : संवाद
पत्नी को रोहतक में छोड़कर भाग आया था आरोपी 
आरोप है कि मासूम के शव को दफन करते समय दिव्यांशी के ससुर सुरेंद्र और सास तारा भी मौजूद थी। इसके बाद अखिलेश दिव्यांशी को रोहतक ले गया और वहां छोड़कर भाग गया। दिव्यांशी को उसका चचेरा भाई सुनील लेकर आया और पुलिस को तहरीर दी। तब पुलिस ने जांच शुरू की तो बच्ची की हत्या का मामला उजागर हुआ। आरोपी ने बताया कि उसने कांट इलाके में बच्ची का शव दफनाया है। 

4 of 6
पुलिस ने जेसीबी से कराई खोदाई - फोटो : संवाद
बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे से कांट थाना क्षेत्र के महानपुर गांव के पूर्व स्थित खेत में पुलिस की निगरानी में दो जेसीबी मशीनों से खोदाई कराई गई। पुलिस को बच्ची की एक फ्रॉक खोदाई में मिली है, जिसकी पहचान उसकी मां दिव्यांशी ने की। बेटी की फ्रॉक देखकर दिव्यांशी रो-रोकर बेसुध हो गई। 
 
विज्ञापन

5 of 6
खेत में मिली बच्ची का फ्रॉक - फोटो : संवाद
बेटी की फ्रॉक देख बेसुध हुई मां 
फ्रॉक मिलने के बाद पुलिस को मामले में एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। हालांकि खोदाई के बावजूद बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार, आरोपी अखिलेश ओर उसका पिता सुरेंद्र घटनास्थल की सटीक पहचान नहीं कर पा रहा है। इसके कारण शव दफनाने की सही जगह चिह्नित करने में दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेसीबी से की गई खेत में खोदाई। - फोटो : संवाद
इसी वजह से खेत के विभिन्न हिस्सों में खोदाई कराई जा रही है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। मामले में नामजद मुख्य आरोपी अखिलेश समेत दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि शव बरामद करने और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को सामने लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें