फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Murder Case: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या... शव से लिपट खूब रोई पत्नी, राज खुला तो दंग रह गए लोग

Sat, 19 Apr 2025 11:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: सफाईकर्मी केहर सिंह पत्नी और बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहते थे। 13 अप्रैल को उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों को लगा कि केहर ने आत्महत्या की है, लेकिन जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस भी स्तब्ध रह गई। जानिए बरेली में हुए मेरठ जैसे हत्याकांड की पूरी कहानी... 
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी रेखा और उसका प्रेमी पिंटू - फोटो : अमर उजाला
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में सफाईकर्मी केहर सिंह की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी रेखा और उसके प्रेमी पिंटू को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। सफाईकर्मी के भाई अशोक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि केहर की पत्नी रेखा के पिंटू से प्रेम संबंध हैं। केहर सिंह को इसकी जानकारी हो गई थी। इसी वजह से दोनों ने उसको रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। साजिश के तहत केहर सिंह को खाने में जहर दिया गया। जब वह बेसुध हो गए तो रस्सी से उनका गला कसकर फंदे से लटका दिया गया। 13 अप्रैल को थाना अलीगंज के गांव खेलम देहा जागीर निवासी केहर सिंह का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा और उसके प्रेमी पिंटू को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ने राज उगल दिए। 
विज्ञापन

2 of 6
केहर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना अलीगंज के गांव खेलम देहा जागीर निवासी केहर सिंह फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में सफाईकर्मी थे। वह अपने परिवार के साथ कार्यालय के पास किराये के मकान में रहता थे। 13 अप्रैल को उनका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला था। पुलिस के मुताबिक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 
विज्ञापन

3 of 6
पति के शव से लिपटकर खूब रोई थी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी रेखा के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले और मकान में रह रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर केहर सिंह के शव को नीचे उतारा था। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस चकित रह गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने रेखा और उसके प्रेमी पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

4 of 6
आरोपी रेखा - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि केहर सिंह की पत्नी रेखा इलाके के एक मेडिकल कॉलेज में नौकरी करने जाती थी। मेडिकल कॉलेज के रसोईघर में उसके साथ जनपद अलीगढ़ थाना धनीपुर मंडी के गांव सिंधौली निवासी पिंटू उर्फ टिंकू भी नौकरी करता था। इसी दौरान दोनो में प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी होने पर केहर सिंह ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी रेखा और पिंटू - फोटो : अमर उजाला
केहर सिंह ने मेडिकल कॉलेज नहीं जाने का दबाव बनाया, लेकिन रेखा नहीं मानी। इसी के चलते रेखा और प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर पति केहर सिंह की साजिश के तहत हत्या कर दी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला
जांच में यह भी सामने आया है कि रेखा ने चूहे मारने की दवा खाने में मिलाकर केहर सिंह को पिलाई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी इसके संकेत मिले हैं। हालांकि जिस कमरे में शव फंदे से लटका मिला, उसका दरवाजा अंदर से कैसे बंद हुआ है, यह सवाल बना हुआ है। इस पर एसपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश मिश्रा ने अग्रिम जांच की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें