फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बहू ने ससुर को मार डाला, मौसेरे देवर संग मिलकर की वारदात, हैरान कर देगी वजह

Sat, 16 Nov 2024 03:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: खुटार थाना क्षेत्र में पुलिस ने 24 घंटे में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक की बहू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानते हैं आखिर क्यों बहू ने ससुर की हत्या की साजिश रची... 
विज्ञापन
1 of 5
महिला से पूछताछ करतीं पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के गांव रौतापुर कलां में 65 वर्षीय रामसेवक मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक रामसेवक की बहू ने अपने मौसेरे देवर और उसके साथी के साथ मिलकर उनकी हत्या की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। बहू को शक था कि ससुर अपनी बेटी के नाम अपनी जमीन करना चाहता था।

15 नवंबर की सुबह रामसेवक मिश्रा का शव घर के बाहरी कमरे में पड़ा मिला था। उनकी हत्या सिर पर भारी वस्तु का प्रहार कर की गई थी। एसपी राजेश एस. ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। एसओजी को भी घटना के खुलासे में लगाया गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
थाने में खड़े तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आई ये बात 
हत्या के बाद मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हत्या में किसी करीबी का हाथ मानकर जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि रामसेवक की पुत्रवधू शशि की बातचीत गांव के ही सुबोध मिश्रा से होती है और दोनों का मिलना-जुलना भी है। 
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
आए दिन होता था ससुर से विवाद 
सुबोध शशि के पति का मौसेरा भाई है। शशि मिश्रा का अपने ससुर से आए दिन विवाद होता था। शशि को शक था कि रामसेवक अपनी जमीन उसकी ननद के नाम कर सकते हैं। इस पर शशि और सुबोध ने 14 नवंबर को रामसेवक की हत्या करने की योजना बना ली। 
 

4 of 5
लोहे के पाइप से प्रहार कर ली थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
लोहे के पाइप से किए थे प्रहार 
सुबोध ने साजिश में गांव में रहने वाले अपने दोस्त शत्रुघ्न को भी शामिल कर लिया। खुटार में एक संकीर्तन में गए सुबोध को 14 नवंबर की रात शशि ने कॉल कर बुला लिया। वो अपनी दुकान से लोहे का पाइप लेकर शत्रुघ्न के साथ शशि के घर पहुंचा। शशि ने दरवाजा खोलने के बाद सुबोध के साथ मिलकर ससुर को दबोच लिया। शत्रुघ्न ने लोहे की पाइप से कई प्रहार कर रामसेवक की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेले भेजे गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जेल भेजे गए आरोपी 
हत्या के बाद सुबोध और शत्रुघ्न ने पाइप को गन्ने के खेत में छिपा दिया और घर चले गए। पुलिस ने शत्रुघ्न और शशि को भी गिरफ्तार कर शनिवार को मामले का खुलासा किया। सीओ पुवायां निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि हत्या की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें