Bareilly News: बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसका शव हटवा रही थी, उसी वक्त वहां से गुजर रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आकर तीन पुलिसकर्मियों समेत छह लोग घायल हो गए।
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर गांव परधौली और ट्यूलिया के बीच शुक्रवार रात लगातार हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। उसका शव हटवाते वक्त चावल की बोरियों से भरा ट्रक पलटने से तीन पुलिसकर्मियों समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर दो घंटे तक गहमागहमी बनी रही। ट्रक और बोरियों के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका में अफसरों की सांसें अटकीं रहीं। आखिरी बोरी हटने के बाद ही चैन की सांस आई। जब ट्रक पलटा तो अंधेरे की वजह से पता ही नहीं चल सका कि ट्रक के नीचे कोई दबा है या नहीं।
विज्ञापन
2 of 7
हादसे के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी राजवीर यादव दिल्ली पब्लिक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड थे। शुक्रवार शाम सात बजे वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। रास्ते में बड़ा बाइपास पर गांव परधौली और ट्यूलिया के बीच कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
3 of 7
हाईवे से नीचे पलटा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
चावल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
सूचना पर सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी और भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव उठाने व रोड खुलवाने में जुटी थी। राजवीर के परिवार के लोग और कई परिचित भी आ गए। इसी दौरान बिलवा की ओर से आ रहा चावल से भरा ट्रक घटनास्थल पर अनियंत्रित हो गया। वह कई वाहनों को टक्कर मारते हुए पलटकर तीन हिस्सों में बंट गया।
4 of 7
हादसे के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर लग गया जाम
ट्रक की चपेट में आने से फतेहगंज पश्चिमी थाने के सिपाही कौशलेंद्र कुमार, सीबीगंज थाने के रामऔतार और मुकेश कुमार समेत प्रहलादपुर निवासी ग्रामीण राजेश शर्मा, परधौली के सुभाष और ट्रक चालक घायल हो गए। ट्रक पलटने से हाईवे पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन
5 of 7
बरेली सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बोरियों के नीचे लोग दबे हैं... फैली अफवाह
दो थानों की सीमा होने के कारण सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। थोड़ी ही देर में अफवाह फैल गई कि ट्रक और चावल की बोरियों के नीचे कुछ लोग दब गए हैं। सूचना पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ट्रैफिक अकमल खान समेत छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
6 of 7
बरेली सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वनवे किया गया यातायात
हाईवे को वनवे कर यातायात खुलवाने की कोशिश की तो जाम लग गया। इसके बाद दोनों तरफ से वाहनों को रोक दिया गया। दो क्रेन से ट्रक को हटाने की कोशिश की तो ट्रक तीन टुकड़ों में बट गया। पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों ने चावल के बोरों को हटवाया। तब यातायात शुरू हो सका।
घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों का हाल-चाल लेने एसपी सिटी व एसपी यातायात जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पुलिसकर्मियों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कराया गया।