फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सास-ससुर की सेवा और अपमान...', पत्नी की हत्या करने वाले सैन्यकर्मी का बड़ा खुलासा; खुद बताए वो दो कारण

Thu, 23 Jan 2025 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

Wife Murder In Shahjahanpur: शाहजहांपुर में पारिवारिक विवाद पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पति सैन्यकर्मी अरविंद कुमार को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में उसने हत्या करने की दो वजह बताई।
विज्ञापन
1 of 8
shahjahanpur murder - फोटो : अमर उजाला
Shahjahanpur Crime News : शाहजहांपुर में पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी मंजू यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले सैन्यकर्मी अरविंद यादव को जेल भेजने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई। पुलिस उसके भाई की सीडीआर निकलवाएगी, जिससे उसकी लोकेशन पता चल सके।

कलान थाना क्षेत्र गांव छिदकुरी निवासी मंजू यादव (35 वर्ष) का विवाह सैन्यकर्मी अरविंद यादव निवासी रानीगौरपुर थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद के साथ हुआ था। घटना से 20 दिन पहले ही मंजू मायके आई थी। रविवार को ससुराल आए अरविंद ने लाइसेंसी पिस्टल से तीन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। साली संगीता भी गोली लगने से घायल हुई थी। उसका उपचार बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सौरभ के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाएगी पुलिस
मंजू के भाई कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद व उसके भाई सौरभ व मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके भाई व मां की नामजदगी को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सौरभ के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर उसकी उपस्थिति की पड़ताल कर रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
भाई ने दर्ज कराई थी तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार ने बताया कि साक्ष्य संकलन की कार्रवाई चल रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतका के भाई कुलदीप ने बहनोई अरविंद, उसके भाई सौरभ व मां ओमवती के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष की तलाश में पुलिस टीम को फर्रुखाबाद भेजा गया है।

4 of 8
महिला की हत्या के बाद घर में मौजूद गमगीन लोग - फोटो : अमर उजाला
पेट में लगीं गोलियों ने फाड़ डालीं आंतें
मंजू के पेट में दो गोलियां मारी गईं थीं। गोली आरपार नहीं हुईं, बल्कि अंदर ही फंस गईं। गोली लगने से आंतें फट गई थीं और मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र है। वहीं, तीसरी गोली हाथ से छूते हुए निकल गई।

 
विज्ञापन

5 of 8
ससुराल के बाहर खड़ी अरविंद की कार - फोटो : अमर उजाला
संगीता की हालत में अब हुआ सुधार
अरविंद की चलाई गोली लगने से घायल साली संगीता का उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, उसकी हालत में सुधार होने लगा है। परिजन के अनुसार, जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन

6 of 8
मृतका मंजू का फाइल फोटो, आरोपी अरविंद - फोटो : अमर उजाला
शक के चलते दांपत्य जीवन में आई दरार
पुलिस के अनुसार, दंपती के बीच शक भी आए दिन विवाद की वजह बन रहा था। अरविंद के अवकाश पर आने की सूचना के बाद भी मंजू ससुराल नहीं लौटी। इसको लेकर वह गुस्सा गया था। आरोप है कि वह अपने भाई के साथ यहां आया और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
 
विज्ञापन

7 of 8
आरोपी सैन्यकर्मी अरविंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
परिवार का सम्मान नहीं करती थी पत्नी
गांव छिदकुरी निवासी मंजू यादव (35 वर्ष) की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पति सैन्यकर्मी अरविंद कुमार को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी मंजू परिवार का सम्मान नहीं करती थी। आए दिन झगड़ा कर अपमानित करती रहती थी। ससुराल में रहकर सास-ससुर की सेवा करने के बजाय अधिकतर मायके में रहती थी।

 
विज्ञापन

8 of 8
ससुराल के बाहर खड़ी अरविंद की कार - फोटो : अमर उजाला
अवकाश से घर आने पर पत्नी के न मिलने पर वह ससुराल आया। इस दौरान उसका झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अरविंद के पास से लाइसेंसी पिस्टल 0.32 बोर, दो पिस्टल मैगजीन व छह कारतूस बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें