फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश: 24 घंटों में 381.1 मिमी बरसा पानी, घर-मंदिर और सड़कें तक डूबीं; देखें तस्वीरें

Mon, 07 Sep 2026 12:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Rain Breaks Record In Bareilly: बरेली में रविवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में 381.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे पूरा शहर जलमग्न हो गया है।
विज्ञापन
1 of 6
बरेली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश - फोटो : अमर उजाला
बरेली में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को रातभर मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। स्मार्ट सिटी के पॉश इलाके भी जलमग्न हो गए। ठीक से जल निकासी न होने से नाले उफना गए। घरों और मंदिरों में गंदा पानी भर गया। सोमवार तड़के लोगों की नींद खुली तो खुद को पानी पाया। लोग अपने घरों से दोपहर तक पानी निकालने में जुटे रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
बरेली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 381.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। फिलहाल राहत के आसार नहीं है। लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। जलभराव के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बीडीए की रामगंगानगर कॉलोनी भी जलभराव की चपेट में आ गई। सेक्टर 9 में जलभराव हो गया। सेक्टर चार में सीवर लाइन और नाली न होने के कारण सड़क धंस गई। सीवर लाइन भी बैठ गई है। इससे वहां बने मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
बरेली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश - फोटो : अमर उजाला
सुभाष नगर में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यहां सड़कों पर दो से तीन फुट तक पानी भर गया। इससे आवागमन में दिक्कत हुई। वाहन पानी में बंद हो गई। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। शहर के अलखनाथ मंदिर में दो फुट तक पानी भर गया।

4 of 6
बरेली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश - फोटो : अमर उजाला
शहर के पॉश इलाके रामपुर गार्डन, स्टेडियम रोड पर रेजीडेंसी गार्डेन कॉलोनी, कोहाड़ापीर स्थित लल्ला मार्केट के प्राचीन भैरो बाबा मंदिर और धर्मकांटा के पास भी जलभराव से आवागमन बाधित रहा। रविवार दोपहर से बारिश शुरू हुई थी, तब से पूरे शहर में जलभराव के हालात हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बरेली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया है। जिले और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। बारिश के बीच रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बरेली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश - फोटो : अमर उजाला
सितंबर में बारिश का आंकड़ा
वर्ष 2012 में 24 
2013 में शून्य
2014 में 19.5
2015 में 23.1
2016 में 21.3
2017 में 22.6
2018 में 20.2
2019 में 20.5
2020 में 21.1
2021 में 22.6
2022 में 09
2023 में 115
2024 में 120
2025 में 125
2026 में 381.1  मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें