फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP MLC Election Results 2023: इस सीट पर भाजपा की जीत का रिकॉर्ड, पहले पांच बार डॉ. नैपाल, अब लगातार जयपाल

Fri, 03 Feb 2023 01:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly MLC Election Results 2023 News in Hindi: भाजपा प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यवस्त ने जीत की हैट्रिक लगाई। वर्ष 1986 से इस सीट पर अजेय भाजपा की यह आठवीं जीत है। 
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा के विजयी प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त - फोटो : अमर उजाला
विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। बृहस्पतिवार को शुरू मतगणना के अंतिम परिणाम शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे घोषित कर दिए गए। भाजपा प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यवस्त ने जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने सपा प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह को 51257 वोटों से करारी शिकस्त दी। जयपाल सिंह को कुल 66179 वोट प्राप्त हुए। सपा के शिव प्रताप सिंह यादव को 14922 मतों से संतोष करना पड़ा। वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। वर्ष 1986 से इस सीट पर अजेय भाजपा की यह आठवीं जीत है। 

भाजपा की ओर से डॉ. नैपाल सिंह ने बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर 1986 में पहली जीत हासिल की। 2010 तक उन्होंने लगातार चुनाव जीते। साल 2014 में वह लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए भाजपा ने 2014 के उपचुनाव में डॉ. जयपाल सिंह को चुनाव लड़ाया।
विज्ञापन

2 of 5
जयपाल सिंह व्यस्त को जीत का प्रमाणपत्र देतीं रिटर्निंग ऑफिसर - फोटो : अमर उजाला
डॉ. नैपाल सिंह के बाद डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने इस सीट पर जीत का सिलसिला जारी रखा।  2016 में फिर पार्टी ने टिकट दिया और उन्होंने जीत हासिल की। इस बार तीसरी बार पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा। इस बार भी उन्होंने बड़ी बढ़त के साथ जीत का हैट्रिक लगाई।
विज्ञापन

3 of 5
मतपत्रों की गणना करते कार्मिक - फोटो : अमर उजाला
रात आठ बजे पहले चक्र का परिणाम आया तो डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त को 8578 और शिव प्रताप सिंह को 3791 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने शुरू में ही 4787 वोटों से बढ़त बना ली। यह बढ़त लगातार बढ़ती चली गई। सातवें अंतिम चक्र की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी ने बड़े अंतर से सपा प्रत्याशी को हरा दिया।   

4 of 5
सपा प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
सुबह मतगणना स्थल पहुंचने के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ मंदिर में दर्शन कर बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान सपा के प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह रास्ते से गुजरे। काफिला रोककर उन्होंने डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। समर्थक जय हो के नारे लगाने लगे तो शिव प्रताप ने बताया कि वे उनके शिष्य रह चुके हैं। इन्होंने कॉलेज में उन्हें पढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समर्थकों के साथ डॉ. जयपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा और सपा प्रत्याशियों के अलावा अन्य आठ उम्मीदवारों में सुशील दीक्षित को 75, ओम प्रकाश को 76, ताज मोहम्मद को 94, फुरकान अली खां को 384, एडवोकेट मोहित पांडेय को 299, रोमी सागर को 1383, एडवोकेट वजाहत अंसारी को 140, विश्वनाथ को 42 मत मिले हैं। 4003 मत निरस्त रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें