फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी का कहर: बदायूं में दो लोगों की मौत... कई घायल, खंभे टूटे और सैकड़ों पेड़ भी गिरे; बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 06 Jun 2024 02:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 6
आंधी और बारिश से हुआ भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला
बदायूं जिले में बुधवार की रात तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। आंधी-बारिश के दौरान दो किसानों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। आंधी के कारण बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। सैकड़ों पेड़ भी गिरे हैं। जिलेभर में बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए। बृहस्पतिवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो आंधी से हुई तबाही का दृश्य देखकर दंग रह गए। 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सोवरनपुर निवासी सूरजपाल बुधवार रात अपने घर में दीवार के नजदीक बैठे थे। तेज आंधी बारिश में मकान की दीवार उनके ऊपर गिर गई, जिससे सूरजपाल समेत कई लोग दब गए। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
आंधी से दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसेन निवासी 58 वर्षीय अमर सिंह की मौत हो गई। वह अपने घर के आंगन में सो रहे थे। तभी अचानक तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। उनके घर में पड़ा टीनशेड उड़कर अमर सिंह के ऊपर जा गिरा। टीन शेड से कटकर अमरसिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
आंधी के कारण गिरे विद्युत पोल और पेड़ - फोटो : अमर उजाला
जिले में और भी जगह आंधी-बारिश के दौरान घटनाएं हुई है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। आंधी और बारिश में काफी नुकसान हुआ है। सैकड़ों पेड़ और खंभे टूट गए हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्र फीडर ब्रेक डाउन में चले जाने से 300 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। पांच लाख लोग अंधेरे में डूब गए।
 

4 of 6
आंधी के कारण पुराना पेड़ गिरा - फोटो : अमर उजाला
बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने और खंभे टूटने से दहगवां क्षेत्र के 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिसौली, बिल्सी, दातागंज, बदायूं क्षेत्र में भी कई फीडर ब्रेक डाउन में चले गए। जिससे तीन सौ से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। दहगवां में रात 10.30 बजे आंधी आई। पांच मिनट तक आंधी के साथ बारिश हुई और ओले भी पड़े। सैकड़ों साल पुराना पेड़ गिर गया। बिजली के कई खंभे टूट गए। आपूर्ति ठप हो गई। 
विज्ञापन

5 of 6
आंधी से बिजली का खंभा गिरा - फोटो : अमर उजाला
बदायूं शहर में रात 11.10 बजे बारिश के साथ आंधी आई। रात 12 बजे तक आंधी और बारिश का ही मौसम चल रहा था। बिजली आपूर्ति ठप होने से दो लाख से अधिक लोगों की नींद उड़ गई। सैदपुर क्षेत्र में आंधी से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आंधी के दौरान खोखे पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
जरीफनगर इलाके में कई जगह पेड़ उखड़ कर गिर गए। बिजली की लाइन भी टूट गई, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। दहगवां के जेई रजनीश कुमार ने बताया कि वह सुबह लाइनों को चेक कराएंगे तभी आपूर्ति बहाल हो सकेगी जब लाइनें ठीक हो जाएंगी। इसलिए बृहस्पतिवार को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें