जीत का प्रमाण पत्र लेते जितिन प्रसाद, साथ में विधायक व समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व पहले राउंड की मतगणना सुबह करीब 10 बजे खत्म हुई। जिसमें जितिन करीब 9881 वोटों से सपा के प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार से आगे रहे। इसके बाद कई बार उतार-चढ़ाव आए पर जितिन की बढ़त अंत तक बनी रही। अंतत: उन्होंने 1.64 लाख मतों से जीत दर्ज की। पूरनपुर, बरखेड़ा और बहेड़ी विधानसभा क्षेत्रों से जितिन को एकतरफा समर्थन मिला। इस दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह समेत कई अफसरों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।