फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाई को उमराह के लिए दी विदाई, खुद दुनिया से रुखसत हो गए, हादसे में उजड़ा परिवार

Thu, 05 Sep 2024 12:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
फिरोसीन, मोहम्मद यासीन, उनकी पत्नी चमन - फोटो : अमर उजाला
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात हुए हादसे में जान गंवाने वाले रामपुर के मिलक कस्बे के खाता नगरिया निवासी मोहम्मद यासीन (45) उमराह जा रहे मौसेरे भाई को विदा करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी पत्नी चमन (40) और पुत्री फिरोसीन (20) की भी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजनों को सौंप दिए। तीनों की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद यासीन के फुफेरे भाई राशिद ने बताया कि यासीन राजमिस्त्री थे। सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव परसाखेड़ा निवासी उनके मौसेरे भाई उमराह जा रहे हैं। उन्हें विदा करने के लिए ही वह परसाखेड़ा आए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात लौटते समय उनकी बाइक को पीछे से किसी वाहन टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद यासीन, उनकी पत्नी व बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। 

4 of 5
फिरोसीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी फिरोसीन 
राशिद ने बताया कि फिरोसीन पढ़ाई में काफी होनहार थी। वह शहर के एक निजी महाविद्यालय में एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। फिरोसीन का भाई शारिक दिव्यांग है। दूसरे भाई राफे की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलक कस्बे के खाता नगरिया में मृतकों के घर बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
एक साथ उठे तीन जनाजे
बुधवार की शाम छह बजे एंबुलेंस द्वारा अस्पताल से तीनों शव घर पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। एक ही घर से एक साथ तीन जनाजों के उठने से हर किसी की आंखें नम थीं। शाम 7 बजे गमगीन माहौल में तीनों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें