शाहजहांपुर में एक बार फिर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से शहर का माहौल खराब होते हुए बचा। शुक्रवार रात करीब 12 बजे तक निशात टॉकीज रोड पर हजारों की भीड़ इकट्ठा रही। डीएम-एसपी के समझाने के बाद लोग लौटे तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शाहजहांपुर में धार्मिक पुस्तक पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज हजारों लोगों की भीड़ ने शुक्रवार की रात सदर बाजार थाना घेर लिया। उत्तेजित भीड़ के नारेबाजी करने से माहौल गर्माता देखकर पुलिस ने लाठी फटकारकर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस पर कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके। इसके बाद हजारों लोगों की भीड़ निशात टॉकीज रोड पर एकत्र हो गई। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। आरोपी के खिलाफ ईदगाह कमेटी के सचिव कासिम रजा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हंगामा करते लोग
- फोटो : संवाद
सदर बाजार थाना पुलिस के मुताबिक बहादुरगंज के रहने वाले केके दीक्षित ने फेसबुक पर धार्मिक पुस्तक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट की थी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लाई। रात करीब नौ बजे काफी लोग थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते-देखते भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन
3 of 6
पुलिस की सख्ती के बाद बाइक स्कूटी छोड़कर भागे लोग
- फोटो : संवाद
पुलिस पर फेंके गए पत्थर
थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। थाने के बाहर जुटी भीड़ में शामिल लोग नारेबाजी करने लगे। माहौल बिगड़ता देखकर रात करीब दस बजे पुलिस ने लाठी फटकारकर लोगों को भगाया। भागते समय पंखी चौराहे के पास लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। पुलिस की सख्ती के बाद लोग बाइक-स्कूटी छोड़कर भाग गए।
4 of 6
अफसरों ने संभाला मोर्चा तो शांत हुए लोग
- फोटो : संवाद
थोड़ी देर बाद हजारों लोगों की भीड़ निशात टॉकीज रोड पर एकत्र हो गई। देखते-देखते हजारों लोग एकत्र हो गए। लोग नारेबाजी करने लगे। माहौल बिगड़ता देखकर डीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी पहुंच गए। अधिकारियों ने भीड़ को समझाया। एफआईआर दर्ज होने और आरोपी के गिरफ्तार होने की बात कहते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा
- फोटो : संवाद
दुकानों के शटर हुए बंद
काफी देर तक अधिकारियों के सामने लोग नारेबाजी करते रहे। बवाल होता देखकर देर रात तक खुली रहने वालीं दुकानों के शटर भी बंद हो गए। अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए और लौटने लगे। देर रात तक पुलिस की गाड़ियां शहर की सड़कों पर सायरन बजातीं दौड़ती रहीं। भीड़ छंटने के बाद पुलिस ने रूट मार्च निकालकर लोगों को शांति व्यवस्था कायम होने का भरोसा दिलाया। कई गणमान्य लोगों ने सोशल मीडिया पर अमन-चैन कायम रखने की अपील की।
अफवाहों पर ध्यान न दें लोग
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि माहौल शांत हो गया है। कानून व्यवस्था कायम है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने या अराजकता करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तेजित लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया है।