शाहजहांपुर में शिक्षकों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में शिक्षक संघ के जुड़े शिक्षक दोपहर दो बजे के बाद खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां पर शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए ऑनलाइन अटेंडेंस के आदेश का विरोध किया। इसके बाद जुलूस के रूप में बीएसए कार्यालय पहुंचे। बीएसए दिव्या गुप्ता को ज्ञापन देकर मूलभूत समस्याओं का समाधान कर ऑनलाइन उपस्थिति लागू करने की मांग की। प्रदर्शन में संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री अर्चना तिवारी, जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र, जिला मंत्री देवेश कुमार वाजेपयी, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी आदि शामिल रहे।