फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के मिलते ही मौन व्रत पर बैठे स्वामी चिन्मयानंद, फेसबुक पर उठे सवाल तो मिला ये जवाब

Sat, 31 Aug 2019 05:20 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
छात्रा और उसके दोस्त के मिलने के बाद अब लोगों को पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के सामने आने का इंतजार है। दो दिन अभी और इंतजार करना होगा। उनके अधिवक्ता ओम सिंह के अनुसार स्वामी जी शुक्रवार से मौन व्रत पर हैं, जो सोमवार को टूटेगा। इसके बाद ही वह इस प्रकरण पर कुछ बोल सकते हैं। लेकिन मुश्किल यह है कि पुलिस उनसे कैसे पूछताछ करेगी। क्योंकि डीआईजी के अनुसार इसके लिए टीम हरिद्वार भेजी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
आपको बता दें कि 24 अगस्त को शाम चार बजे फेसबुक पर अपना एक वीडियो वायरल किया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि संत समाज का एक बड़ा नेता, जिसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है, अब उसे व उसके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दे रहा है। इसके अगले दिन परिवार वालों को छात्रा के लापता होने की जानकारी मिली। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
पिता ने 25 अगस्त को शाम 4:20 बजे एसएस लॉ कॉलेज के प्रबंधक पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद व अन्य पर बेटी का अपहरण करने व फेसबुक पर वायरल वीडियो के आधार पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके बाद से ही चिन्मयानंद जिले में नहीं हैं। मामला पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने भी छात्रा को तलाश करने में पूरा जोर लगा दिया था। 27 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से ही पुलिस की कई टीमें सर्विलांस सेल के साथ छात्रा की तलाश में जुटी हुई थीं। 

4 of 5
फाइल फोटो
इस दौरान चिन्मयानंद की ओर से कोई बयान नहीं आया। दो दिन पहले वह हरिद्वार में थे। पूरे प्रकरण पर जब उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा था कि वह शाहजहांपुर आकर अपनी बात कहेंगे। लेकिन अभी तक शाहजहांपुर नहीं आए, गुरुवार को वह फेसबुक पर दिखे और अपने समर्थकों की जिज्ञासा भी शांत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
अब छात्रा और उसके दोस्त को पुलिस के ढूंढने के बाद जब स्वामी जी का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनके अधिवक्ता ने बताया कि स्वामी जी ने मौन धारण कर लिया। जब उनसे यह पूछा गया कि स्वामी की फेसबुक कौन चलाता है तो उन्होंने कहा कि फेसबुक चलाने के लिए बोलने की जरूरत नहीं होती है। फिलहाल लोगों की नजर चिन्मयानंद के सामने आने पर है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें