अपने ही कॉलेज की छात्रा के गंभीर आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने आखिरकार पहली बार इस मुद्दे पर अपनी बात कह ही दी। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि वे एसआईटी को सारे सबूत देंगे कि कौन-कौन षडयंत्र में शामिल थे। स्वामी चिन्मयानंद मंगलवार रात शाहजहांपुर स्थित मुमुक्षु आश्रम पहुंचे थे। मंगलवार को मीडिया से बात न करने के पीछे उनका स्वास्थ्य ठीक न होना बताया गया था।
विज्ञापन
2 of 6
स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को स्वामी चिन्मयानंद ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक षडयंत्र के तहत उन पर आरोप लगाए गए है जिस नंबर से फिरौती मिली उसी नंबर से वीडियो जारी किया गया था। स्वामी ने आगे कहा कि रविवार रात तक रुपये को लेकर दबाव बनाया गया। तीन करोड़ से घटकर 25 लाख तक देने पर मामले को सुलझाने को कहा लेकिन मैंने इंकार कर दिया। इससे पहले भी लोग आकर उनसे सौदा करने की कोशिश करते रहे, लेकिन एसपी इसकी गोपनीय जांच करा रहे थे जिसकी जानकारी होने पर वीडियो वायरल किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
स्वामी चिन्मयानन्द
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में मीडिया के सामने उन्होंने कहा कि एसआईटी का गठन हो चुका है इसलिए मैं अपनी सारी बातें एसआईटी के सामने ही रखूंगा। वित्तमंत्री से मिलकर मुख्यमंत्री से मिलने की बात तय हो गई थी। एक षड्यंत्र के तहत इस तरह की घटना हुई है, इस पर मैं ज्यादा नहीं कहूंगा।
स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एसआईटी का गठन हो चुका है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
4 of 6
स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : सोशल मीडिया
अब किसी तरह का कोई भी बयान या कोई भी बात कहना उचित नहीं होगा। आपको बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद छात्रा के लापता होने से पहले हरिद्वार स्थित आश्रम में थे। जब छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट उनके खिलाफ दर्ज कराई गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए शाहजहांपुर आने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद वह साधना कक्ष में चले गए और मौन व्रत धारण कर लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद शाम को मौन व्रत तोड़ा तो मोबाइल पर संक्षिप्त बातचीत में अमर उजाला को बताया था कि पार्टी के कुछ नेता उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। इसके अलावा छात्रा और उसके आरोपों से जुड़े अन्य सवालों का जवाब शाहजहांपुर आकर देने की बात कही थी। मंगलवार रात वह शाहजहांपुर पहुंच तो गए लेकिन उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया।
बताया गया कि थकावट होने की वजह से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए वह अभी कोई बात नहीं कर सकते हैं। स्वामी चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने बताया कि गाड़ी से उतरने के बाद वह सीधे शयन कक्ष में चले गए।