फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद प्रकरण: छात्रा और उसके दोस्त ने की थी ये बड़ी गलती, एक मैसेज से दोनों पकड़े गए

Mon, 23 Sep 2019 11:42 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा और उसके दोस्त संजय को खोज निकालना पुलिस टीम के लिए बड़ी चुनौती थी, क्योंकि उनके मोबाइल नंबर स्विच ऑफ जा रहे थे, बस एक मैसेज ने राजस्थान के दौसा में पुलिस टीम को कामयाबी दिला दी, वरना पुलिस हाथ मलती रह जाती जो पुलिस के लिए किसी सिर दर्द से कम नहीं होता।
विज्ञापन

2 of 5
chinmayanand - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल दिल्ली पहुंचने पर छात्रा ने जिस अज्ञात नंबर से अपनी मां को कॉल की थी। पुलिस टीम ने सबसे पहले उसी नंबर को ट्रेस किया और उस युवक तक पुलिस पहुंच गई, जिसके मोबाइल से छात्रा ने बात की थी। मोबाइल वाले युवक के जरिये पता चला कि वह दिल्ली में एक होटल में ठहरे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने यहां संजय की आईडी और छात्रा व संजय की फुटेज खंगालने के बाद पता लगा लिया कि यह दोनों किस गाड़ी से निकले। गाड़ी नंबर के आधार पर पता किया कि गाड़ी की सर्विस कब और कहां हुई। सर्विलांस की मदद से पता लगा कि गाड़ी की सर्विस तीन दिन पहले हुई थी, टीम उस जगह पर पहुंची और सर्विस कराने वाले ड्राइवर का नंबर लिया। मोबाइल नंबर बंद होने की वजह से मुश्किल हो रही थी। 

4 of 5
फाइल फोटो
एक दिन पहले दौसा में ड्राइवर द्वारा एक्सिस बैंक से एटीएम 15 सौ रुपये निकाले जाने के बाद टीम 30 अगस्त की सुबह लगभग 10:15 बजे उस होटल पहुंच गई जहां संजय और छात्रा ठहरे हुए थे। दोनों को उस होटल से खोज निकाला गया। छात्रा को सकुशल तलाश करना पुलिस के लिए चुनौती थी, यदि छात्रा के साथ अनहोनी होती तो सीधा आरोप स्वामी चिन्मयानंद पर जाता और तब पुलिस के लिए और मुसीबत हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिन्मयानंद के साथ खड़े हैं नैमिष पीठ के संत
संत समाज के अग्रणी व नैमिष पीठ में नारदानंद सरस्वती आश्रम के ज्ञानी जी महाराज ने कहा कि चिन्मयानंद को एक साजिश के तहत दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। नैमिष पीठ के सैकड़ों संत उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मालिश अगर अपराध होता तो बड़े-बड़े शहरों में मसाज केंद्र खोलकर सरकार उनसे टैक्स क्यों वसूल रही है। उन्होंने कहा कि जो संत चिन्मयानंद का विरोध कर रहे हैं, वह उंगलियों पर गिने जाने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी से फिरौती मांगने के आरोप में लड़की को भी जेल भेजा जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें